Mrs Deshpande First Look: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जल्द ही ओटीटी पर लौट रही हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' का पहला लुक सामने आया है। इस सीरीज में माधुरी दीक्षित सीरियल किलर का रोल करने वाली है। हालांकि सीरीज की कहानी को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस छोटे से टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी वाकई में हटकर होगी। आइए आपको बताते हैं मिसेज देशपांडे( Mrs Deshpande) के बारे में.
माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नेक्स्ट ओटीटी प्रोजेक्ट, जियो हॉटस्टार ओरिजिनल वेब सीरीज मिसेज देशपांडे का 20 सेकंड का टीजर वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक सीरियल किलर की डरावनी भूमिका निभाती नजर आएंगी, 'एक ऐसा ट्विस्ट जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।' इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फर्स्ट लुक जारी किया है।
वीडियो की शुरुआत माधुरी के अपने खूबसूरत गहने और मेकअप उतारने से होती है, और फिर जेल की वर्दी में मुस्कुराते हुए उनका एक रहस्यमयी सीन दिखाया जाता है, जिससे दर्शकों में कहानी के प्रति उत्सुकता बढ़ जाती है। यह आगामी शो फ्रांसीसी सीरीज " ला मांटे" का रीमेक है और नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित है। इस लुक ने वाकई फैंस को यह जानने के लिए उत्साहित किया है माधुरी दीक्षित कैसा किरदार करने वाली है।
लुक आउट करने से पहले माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) ने आज सुबह से ही अपने फैंस को उलझन में डाल रखा है। वह सुबह से अपने इंस्टाग्राम पर अजीबो-गरीब पोस्ट करती नजर आई । जिसमें उन्होंने अपने गानों के कुछ बोल को खूनी अंदाज में पेश किया। इस पोस्ट के बाद तो फैंस की उत्सुकता दोगुनी हो गई थी। बताते चले कि माधुरी दीक्षित ने बताया था कि वह इस रोल को निभाने के लिए बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि यह किरदार उनके लिए एकदम नया है।
