वेब सीरीज

Lock Upp 2: श्रेया कालरा ने सरेाम Dheeraj Dhoopar को कहा 'लूजर', जमकर मचा बवाल; गाली-गलौज तक पहुंची बात

Lock UPP 2 Dheeraj Dhoopar-Shreya Kalra Fight: ओटीटी के पॉपुलर शो "लॉकअप 2' में श्रेया कालरा ने धीरज धूपर को 'लूजर' कह दिया। इसपर इतना ज्यादा बवाल मचा कि गाली-गलौज तक बात पहुंच गई।

Image

'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा और धीरज धूपर की हुई लड़ाई (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

Lock UPP 2 Dheeraj Dhoopar-Shreya Kalra Fight: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप: सच या सजा' जब से शुरू हुआ है, तब से ही लगातार लाइमलाइट बटोर रहा है। आए दिन 'लॉकअप: सच या सजा' में ऐसे-ऐसे खुलासे होते हैं कि दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स के बीच गेम को लेकर बवाल भी खूब देखने को मिल रहा है। 'लॉकअप: सच या सजा' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सुरक्षित और असुरक्षित कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क होने वाला है। लेकिन इस टास्क में जमकर बवाल होता है। श्रेया कालरा सरेआम धीरज धूपर को 'लूजर' कह देती हैं, जिससे एक्टर भी अपना आपा खो बैठते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: बायसेक्शुअल हैं Akanksha Chamola, तलाक की खबरों के बीच खुला बड़ा राज

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में पहला क्रैकडाउन होता है, जिसमें असुरक्षित कंटेस्टेंट्स को अपने आप को सेफ करने का मौका मिलता है। टास्क के बीच श्रेया कालरा उन कंटेस्टेंट्स पर उंगली उठाती हैं, जिन्हें हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा और आकांक्षा चमोला ने सुरक्षित किया था। श्रेया कालरा उन कंटेस्टेंट्स को लूजर कहना शुरू कर देती हैं। इसपर धीरज धूपर जवाब देते हैं, "तुम लूजर हो।" लेकिन श्रेया कालरा अपशब्द कहते हुए बोलती हैं कि तुम खुद लूजर हो। धीरज धूपर इसपर भड़क जाते हैं और उन्हें चिल्लाकर 'शटअप' कहते हैं। वहीं श्रेया कालरा जवाब देती हैं कि आपको क्या लगता है कि मेरे ऊपर आवाज उठाकर आप बड़े बन जाएंगे?टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: Shivangi Joshi का ब्रेकअप पर छलका दर्द, Govinda के अफेयर्स पर Sunita Ahuja बोलीं- 'बच्चों के लिए'

Lock UPP 2 में भिड़े धीरज धूपर और श्रेया कालरा

Lock UPP 2 में भिड़े धीरज धूपर और श्रेया कालरा

    'लॉकअप: सच या सजा' (Lock UPP: Sach Ya Sazaa) में धीरज धूपर और श्रेया कालरा का झगड़ा यहीं खत्म नहीं होता है। श्रेया कालरा का बर्ताव देखकर धीरज धूपर उन्हें चेतावनी देते हैं कि मेरे साथ ये सब मत करना। वहीं श्रेया उनसे उलझते हुए बोलती हैं कि अरे आपकी छवि आपको बचानी है। दोनों के बीच बात गाली-गलौज तक पहुंच जाती है। धीरज धूपर गुस्से में कहते हैं, "ये तो गेम है कि तू यहां मेरे सामने खड़ी है, वरना तू खड़ी भी नहीं होती यहां।" लेकिन श्रेया कालरा जवाब देती हैं, "आप कुछ नहीं करते शो में तो आप लूजर हो।" अब ये देखना दिलचस्प होगा कि श्रेया कालरा और धीरज धूपर का ये झगड़ा गेम को क्या मोड़ देगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article