वेब सीरीज

KWK 8: करण के शो पर आएंगी जीनत अमान और नीतू कपूर, खोलेंगी इंडस्ट्री के गहरे राज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 12, 2023, 01:16 PM IST

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो पर इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेसेस नीतू कपूर और जीनम अमान आने वाली हैं। इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेसेस को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आइए जानते हैं डिज्नी हॉट स्टार पर कब ये एपिसोड ऑन एयर होगा?

Image

Koffee With Karan 8 (credit pic: instagram)

Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो कॉफी विद करण 8 सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में आने वाले गेस्ट अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करते हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। शो पर दोनों करण के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। प्रोमो में आदित्य अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे के बारे में कुछ भी कहने से मना कर देते हैं। वहीं, अर्जुन कपूर खूब मस्ती की मूड में नजर आते हैं। शो पर 90 की डिवाज नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और जीनत आमन (Zeeenat Aman) भी नजर आने वाले हैं।

इस एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि जीनत और नीतू अपने समय के दिलचस्प किस्सों का खुलासा करेंगी। आज भी फैंस इनकी खूबसूरती और अदाकरी के दीवाने हैं। दोनों अपने समय की हिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं दोनों एक्ट्रेस कॉफी विद करण पर कब नजर आएंगी।

करण के शो पर नजर आएंगी नीतू कपूर-जीनत अमान

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेसेस का एपिसोड डिज्नी हॉटस्टार पर 21 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगा। जीनत अमान और नीतू कपूर ने साथ में 5 फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में धर्मवीर, हीरालाल पन्नालाल, तीसरी आंख, यादों की बारात, द ग्रेट गैंबलर का नाम शामिल है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article