वेब सीरीज

The Great Indian Kapil Show में गुत्थी संग मस्ती करते दिखे कपिल, जानें कौन होगा शो का पहला मेहमान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 23, 2024, 03:20 PM IST

Kapil Sharma New Show Promo: टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना नया शो लेकर आ गए है। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में कपिल अपनी टीम के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर और कपिल लंबे समय बाद साथ में स्टेज शेयर करेंगे।

Image

kapil sharma and sunil grover (credit pic: Instagram)

Kapil Sharma New Show Promo: कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर आने के लिए बिल्कुल तैयार है। शो में कपिल के साथ अभिषेक कृष्णा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरण सिंह नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सभी कलाकार पुराने अंदाज में नजर आए। शो में सुनील ग्रोवर एक बार फिर गुत्थी के रोल में दिखाई देंगे। गुत्थी को दर्शकों ने स्क्रीन पर काफी मिस किया है। नेटफ्लिक्स पर ये शो 30 मार्च से ऑनएयर होगा। आप इस शो को हर रविवार रात 8 बजे देख सकते हैं।

शो के धमाकेदार प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। प्रोमो में कपिल अपनी फैमिली से दर्शकों को मिलवाते हैं। कपिल कहते हैं कि इस बार हमारा शो इंटरनेशनल हो गया है। प्रोमो में कृष्णा सपना के किरदार में नजर आए। वहीं, कीकू बंपर और राजीव दिखाई दिए। सुनील और कपिल के बीच में उनके झगड़े को लेकर मजाक होता है। गुत्थी के किरदार में सुनील को देख फैंस खुशी से झूम उठे। शो के पहले गेस्ट रणबीर कपूर, नीत कपूर और रिद्धिमा सहानी है। इसके अलावा शो पर दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, क्रिकेटर राहुल शर्मा दिखाई दिए।

नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा कपिल शर्मा का शो

शो के प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के स्टेज पर कपिल और सुनील साथ में स्टेज शेयर करेंगे। कपिल ने हाल ही में फैंस के साथ शो से कुछ फोटो शेयर की थी। हालांकि कपिल ने शो के गेस्ट का चेहरा नहीं दिखाया था। कपिल शर्मा के इस नए शो में उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती और बचपन के दोस्त चंदन प्रभाकर नहीं नजर आए। इस शो के लिए कपिल और उनकी टीम लंबे समय से मेहनत कर रही थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article