भारतीय कॉमेडियन समय रैना अक्सर अपने जोक्स की वजह से चर्चा में रहते हैं, जो कंट्रोवर्सी क्रिएट कर देते हैं। हालांकि इस दफा वो जोक्स नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप के चलते खबरों में छा गए हैं। असल में उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं, जिनमें वो एक बॉलीवुड हसीना के साथ दिखाई दे रहे हैं। समय और इस बॉलीवुड हसीना की इतनी सारी पिक्स एक साथ देखने के बाद लोग मान रहे हैं कि ये दोनों डेट कर रहे हैं। समय रैना ने कभी भी अपनी डेटिंग लाइफ पर कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके फैंस को पहली बार लग रहा है कि किसी लड़की ने उनके पसंदीदा स्टार के दिल में खलबली मचा दी है और उसे लूटकर ले गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Jasmin Bhasin ने इमोशनल होकर अस्पताल से शेयर किया वीडियो, भावुक होकर बताई अपनी हालत
Medha Shankar से हुआ Samay Raina को प्यार
अगल आप सोच रहे हैं कि समय रैना का दिल लूटने वाली हसीना कौन है तो बता दें कि वो कोई और नहीं बल्कि 12वीं फेल हसीना मेधा शंकर हैं। 12वीं फेल में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर हुई हसीना मेधा शंकर पिछले कुछ समय से लगातार समय रैना के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिस कारण लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं। अगर इंटरनेट पर वायरल होने वाली इनकी फोटोज पर आ नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि ये महत्वपूर्ण मौकों पर साथ ही नजर आते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: अश्लील डांस से लेकर तलाक तक, इन 5 विवादों ने Akansha Chamola की इमेज को किया बर्बाद; ट्रोलर्स की बनीं फेवरेट
India's Got Latest से विवादों में फंसे थे Samay Raina
कॉमेडियन समय रैना अपने फेमस शो इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से विवादों में फंस गए थे, जिसकी वजह से उन्हें कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़े थे। हालांकि अब मामला संभल चुका है और समय रैना अपने शो का दूसरा सीजन भी लेकर आ चुके हैं। इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2 के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट अहम किरदार में दिखाई दी थीं और उनके साथ शरवरी भी पहुंची थीं। दोनों ने शो में जमकर मस्ती की और लोगों को खूब एंटरटेन किया। वैसे आपको समय रैना और मेधा शंकर की जोड़ी कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
