वेब सीरीज

मैथ के इस सवाल में छुपी है 'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज डेट, जीतू भाईया के प्रश्न में उलझे इंटेलिजेंट

  • Authored by: अभय
  • Updated May 30, 2024, 02:31 PM IST

Kota Factory Season 3 Release Date: 'पंचायत 3' फेम स्टार जितेंद्र कुमार की अपकमिंग वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। लेकिन इस रिलीज डेट को जानने के लिए पहले मैथ के इस सवाल को सॉल्व करने पड़ेगा। तो चलिए देखते है आपके हिसाब से 'कोटा फैक्ट्री 3' की क्या रिलीज डेट निकलकर सामने आती है।

Image

Instagram

Kota Factory Season 3 Release Date: वेब सीरीज 'पंचायत 3' से ओटीटी पर धमाल मचाने वाले जितेंद्र कुमार इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। 'पंचायत 3' में जितेंद्र कुमार की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। जितेंद्र कुमार 'पंचायत 3' से पहले भी कई फिल्मों और सीरीज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। इसी लिस्ट में वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' का नाम भी शामिल है। 'कोटा फैक्ट्री' सीरीज के दो सीजन नेटफ्लिक्स पर गर्दा उड़ा था। अब मेकर्स 'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज को लेकर तैयारी कर रहे हैं। 'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज से भी पर्दा उठा दिया गया है, लेकिन इसे समझने के लिए आपको पहले एक सवाल को सुलझाना पड़ेगा।

'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' के तीसरे सीजन को लेकर सारी तैयारी पूरी हो गई है। 'कोटा फैक्ट्री 3' को लेकर अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रिलीज डेट से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वेब सीरीज के लीड जितेंद्र कुमार ने रिलीज डेट का ऐलान तो कर दिया लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। जितेंद्र कुमार ने सीरीज की रिलीज का महीना बताने के बाद बोर्ड पर मैथ के एक सवाल को लिखा और लोगों को बताया कि इसी में 'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज डेट छुपी हुई है। इसे देखने के बाद लोगों ने कॉपी-पेन उठाकर इस सवाल को सुलझाना शुरू कर दिया है। तो चलिए देखथे हैं जीतू भैया के किस सवाल ने लोगों को उलझा रखा है।

लोगों ने बताई ये रिलीज डेट

जीतू भैया के इस सवाल का जवाब देते हुए सोशल मीडिया यूजर्स 'कोटा फैक्ट्री 3' के इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए बताया की 'कोटा फैक्ट्री 3' 20 जून को रिलीज होगी'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि '15 जून को रिलीज हो सकती है।' इसके अलावा भी कई यूजर्स अलग-अगल रिलीज डेट बताते हुए नजर आए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article