बॉलीवुड निर्माता करण जौहर ने कुछ दिनों पहले ही इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया था, जिसमें बताया गया था कि ये दोनों स्टारकिड्स नेटफ्लिक्स नादानियां में दिखाई देंगे। नेटफ्लिक्स ने 3 फरवरी के दिन अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के ऐलान के लिए एक खास इवेंट रखा था, जिसमें इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर ने एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट नादानियां को अनाउंसमेंट किया है। इब्राहिम-खुशी की डांस परफॉर्मेंस से साफ हो गया है कि ये दोनों एक फ्रेश लव स्टोरी लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जो यूथ के साथ आसानी से कनेक्ट करेगी। आप इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर का डांस परफॉर्मेंस नीचे देख सकते हैं:
इब्राहिम अली खान को देखकर लोगों को याद आई सैफ अली खान की जवानी
इब्राहिम अली खान का डांस वीडियो इंटरनेट पर हर ओर वायरल हो रहा है। मेकर्स ने नादानियां का गाना इश्क में भी रिलीज कर दिया है। इन दोनों वीडियोज को देखने के बाद फैंस बोल रहे हैं कि इब्राहिम अली खान को देखकर सैफ की जवानी ताजा हो गई है। सैफ ने 2000 की शुरुआत में कई सारी रॉमकॉम की थीं, जिनमें वो काफी क्यूट नजर आए थे। लोगों को इब्राहिम अली खान की क्यूटनेस सैफ की ही याद दिला रही है।
खुशी 7 फरवरी को करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
इब्राहिम अली खान के साथ खुशी कपूर की नादानियां दूसरी फिल्म है। खुशी की पहली फिल्म लवयापा है, जिसमें वो आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ दिखाई देंगी। फिल्म लवयापा इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खुशी कपूर पिछले काफी दिनों से जुनैद के साथ मिलकर लवयापा का प्रमोशन कर रही हैं। लवयापा और नादानियां दोनों ही फिल्में जवान लोगों के ध्यान में बनाई गई हैं। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि खुशी कपूर इन दोनों फिल्मों से खुद को न केवल इंडस्ट्री में स्थापित करेंगी बल्कि काफी नाम भी कमाएंगी।
