pic credit- netflix
Homebound OTT Release: भारत की ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री फिल्म होमबाउंड में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर ने शानदार एक्टिंग की है। हाल ही में फिल्म होमबाउंड बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। हालांकि ये मूवी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। लोगों ने फिल्म को जरा सा भी भाव नहीं दिया। इससे मेकर्स को भी तगड़ा झटका लगा। इस बीच फिल्म होमबाउंड को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि ये मूवी जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं फिल्म होमबाउंड कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
एक्टर ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की फिल्म होमबाउंड पहले कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुकी है और सिनेमाघरों में भी आ चुकी है। अगर आप इसे थिएटर में मिस कर गए तो अब घर बैठे देख सकते हैं। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी यह फिल्म कल यानी 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी और 19 देशों में उपलब्ध रहेगी। नेटफ्लिक्स ने आज अनाउंसमेंट किया, 'घर तक का लंबा रास्ता और वो दोस्त जो घर जैसा लगता है। दो बचपन के दोस्त सम्मान की जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं, लेकिन अभी लंबी लड़ाई बाकी है। 98वें ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री होमबाउंड 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर।' बता दें कि होमबाउंड को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया लेकिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी फ्लॉप हो गई।
बताते चलें कि ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर, विशाल जेठवा की होमबाउंड को ऑस्कर 2026 के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ऑफिशियल एंट्री दी गई है। टोटल 24 फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए होमबाउंड की ऑस्कर में एंट्री हुई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ये मूवी ऑस्कर अवॉर्ड जीत पाती है या नही। आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।