Gangs of Ghaziabad First Poster out: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाले हैं। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर की डेब्यू ओटीटी वेब सीरीज गैंग्स ऑफ गाजियाबाज का पहला पोस्टर आज 7 मार्च 2024 को रिलीज कर दिया है। पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सनी लिओन भी नजर आ रही हैं। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले ही अपनी वेबसीरीज 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' की शूटिंग पूरी कर ली थी। दिग्गज बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' के साथ वेबसीरीज की में धमाल मचाने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में देखा गया था। इसके बाद से ही फैंस उनकी एक्टिंग मिस कर रहे हैं। यह सीरीज छोटे शहरों और ग्रामीण ईलाकों के लोगों पर आधारित है और 1990 के दशक के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंडरवर्ल्ड को लेकर भी रोशनी डालने वाली है।
सीरीज में आशुतोष राणा, प्रदीप नागर, जतिन सरना, अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी, माहिरा शर्मा, सनी लियोन, दुर्गेश कुमार, श्रीकांत वर्मा, मुनीश तंवर, लोकेश तिलकधारी, राजेश भाटी और प्रगति शर्मा भी नजर आने हैं।
रिलीज हुआ Gangs of Ghaziabad का पोस्टर
वेब सीरीज के इस पोस्टर में सनी लिओन के हाथ में बंदूर नजर आ रही है, वह शत्रुघ्न सिन्हा का भी दमदार अवतार दिख रहा है। हालांकि वेब सीरीज की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। फैंस को अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
