Filmfare OTT Awards 2025 Technical Winner List: फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 नाइट की शानदार शुरुआत हो गई है। यह इवेंट आज 15 दिसंबर, 2025 को मुंबई में शुरू हुआ है। एक्टिंग, डायरेक्शन और टेक्निकल आर्टिस्ट्री में बेहतरीन टैलेंट को सेलिब्रेट करने के लिए डेडिकेटेड एक शाम के लिए फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ रहा है। ओटीटी अवार्ड्स 2025 के टेक्निकल कैटेगरी के अवार्ड्स की शुरुआत हो गई है। जिसमें बेस्ट स्टोरी से लेकर बेस्ट साउन्ड डिजाइन के विनर्स का नाम सामने आ गया है। आइए आपको बताते हैं कौन सी सीरीज का रहा टेक्निकल अवार्ड्स में दबदबा और किसने जीते सबसे ज्यादा अवार्ड्स।
फिल्मफेयर अवार्ड्स ओटीटी 2025 टेक्निकल अवार्ड्स विनर्स लिस्ट:
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, वेब ओरिजिनल फिल्म- अविनाश संपत, CTRL
बेस्ट स्टोरी, वेब ओरिजिनल फिल्म- करण तेजपाल, गौरव ढींगरा और स्वप्निल साल्कर, स्टोलन
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक, सीरीज- आलोकानंद दासगुप्ता, खौफ
बेस्ट साउंड डिजाइन, सीरीज- बिगिन दहल, खौफ
बेस्ट साउंड डिजाइन, वेब ओरिजिनल फिल्म- सुस्मित बॉब नाथ, स्टोलन
बेस्ट डायरेक्टर, शॉर्ट फिल्म- रेणुका शहाणे, धवपट्टी
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर, सीरीज़: पंकज कुमार (खौफ)
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन, सीरीज़: प्रिया सुहास
बेस्ट एडिटिंग, सीरीज़: तानिया छाबड़िया
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन, सीरीज़: आयशा दासगुप्ता
बेस्ट VFX, सीरीज़: फैंटम FX, खौफ
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर, वेब ओरिजिनल फ़िल्म: ईशान घोष, स्टोलन
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन, वेब ओरिजिनल फ़िल्म: सुमित बसु, स्निग्धा बसु और रजनीश हेडाओ, अग्नि
बेस्ट एडिटिंग, वेब ओरिजिनल फ़िल्म: जहान नोबल, CTRL
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, सीरीज़ (फीमेल): कॉमेडी- रेणुका शहाणे, दुपहिया
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, सीरीज़ (मेल): कॉमेडी- विनय पाठक, ग्राम चिकित्सालय
बेस्ट कॉमेडी (सीरीज़) स्पेशल- रात जवां है
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन)- आयशा
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन फिक्शन) या डॉक्यूमेंट्री- लंगूर
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (पीपल्स चॉइस अवॉर्ड)- डिवोर्स
बेस्ट शॉर्ट फिल्म एक्टर - मेल- अयान खान, चश्मा
बेस्ट म्यूज़िक एल्बम, सीरीज़- आकाशदीप सेनगुप्ता, बंदिश बैंडिट्स, सीज़न 2
बेस्ट स्टोरी, सीरीज़- स्मिता सिंह- खौफ और सुदीप शर्मा- पाताल लोक S2
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, सीरीज़- सत्यांशु सिंह और अर्केश अजय, ब्लैक वारंट
बेस्ट डायलॉग, सीरीज़- अनुभव सिन्हा और त्रिशांत श्रीवास्तव, IC814: द कंधार हाईजैक
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूज़िक, वेब ओरिजिनल फ़िल्म- स्नेहा खानवलकर, CTRL
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर, सीरीज़- पंकज कुमार, खौफ के लिए
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, सीरीज़- सुदीप शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राहुल कनौजिया, तमाल सेन, पाताल लोक S2
