वेब सीरीज

Exclusive: 'फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2025' में खिताब के लिए जहान कपूर ने जताया आभार, अपनी जीत पर बोलीं अनन्या- बहुत बड़ी बात...

Exclusive Filmfare OTT Awards 2025: फिल्मफेर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन बीती रात मुंबई में हुआ, जिसमें कई सितारों ने अपने नाम खिताब दर्ज किये। इस लिस्ट में जहान कपूर और अनन्या पांडे भी शामिल हैं। दोनों ने ही अपनी जीत की खुशी कैमरे के सामने जाहिर की। अनन्या पांडे ने बताया कि कॉमेडी में जीत दर्ज करना उनके लिए बड़ी बात है।

Image

फोटो क्रेडिट- जूम

Exclusive Filmfare OTT Awards 2025: फिल्मफेर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन बीती रात मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियॉट में हुआ। इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे जैसे कई नामी बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। 'फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025' में यूं तो कई फिल्मों और वेब सीरीज को उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए खिताब से नवाजा गया। वहीं कई सितारे भी ऐसे रहे, जिन्हें 'फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025' में उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इस लिस्ट में जहान कपूर से लेकर एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) तक का नाम शामिल है। खास बात तो यह है कि अपनी जीत के बाद दोनों ने जूम संग भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने अवॉर्ड के लिए आभार जताया।

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 की बेस्ट एक्टर (मेल) सीरीज क्रिटिक्स ड्रामा में जहान कपूर (Zahan Kapoor) ने जीत दर्ज की। लेकिन उन्होंने अपने अवॉर्ड का श्रेय 'ब्लैक वॉरंट' के मेकर्स और बाकी टीम मेंबर को दिया। जहान कपूर ने जूम संग बातचीत में इस बारे में कहा, "इस अवॉर्ड के लिए शुक्रिया फिल्मफेयर, विक्रम सर का शुक्रिया, सत्यांशु सर शुक्रिया हम सबके लिए ये शो बनाने के लिए। हर उस इंसान का भी धन्यवाद, जिसने इसके लिए काम किया था। हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद, हमपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। हमें हमारी इस कहानी को मनचाहे अंदाज में बनाने की आजादी दी। नेटफ्लिक्स का भी शुक्रिया कि जो हमारे इस प्यार और कोशिश को बाकी लोगों के घर तक पहुंचा पाया।"

जहान कपूर (Zahan Kapoor) से इतर अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने भी अपनी डेब्यू सीरीज 'कॉल मी बे' के लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस जीत पर कहा कि वह इस बात को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेने वाली हैं। अनन्या पांडे ने कहा, "ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। जाहिर है, एक अवॉर्ड जीतना और ये तो कॉमेडी सीरीज है। अगर मैं किसी एक नौजवान लड़का या लड़की के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हूं, उन्हें कॉन्फिडेंट महसूस करा सकती हूं कि वो जो चाहें वो बन सकते हैं और कम जजमेंटल हो सकते हैं, दयालू हो सकते हैं तो ये ही मेरे लिए अपने आप में एक खिताब है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article