वेब सीरीज

Exclusive: 'बिग बॉस OTT 3' फेम शिवानी कुमारी की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हुई तकलीफ; मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

Exclusive Bigg Boss OTT 3 Fame Shivani Kumari Got Panick Attack: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम शिवानी कुमारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई है। शिवानी कुमारी को पैनिक अटैक आए थे, साथ ही उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हुई थी।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Exclusive Bigg Boss OTT 3 Fame Shivani Kumari Got Panick Attack: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम शिवानी कुमारी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपने व्लॉग के जरिए शिवानी कुमारी ने लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में शिवानी कुमारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शिवानी कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पैनिक अटैक आया था, जिसके बाद 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हालत देख फैंस भी घबरा गए। हालांकि उनके मैनेजर ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में बताया कि अब वह पहले से काफी बेहतर हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) का वीडियो में हाल देख फैंस भी परेशान हो गए। वीडियो में नजर आया कि शिवानी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वहीं उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। शिवानी कुमारी के मैनेजर ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में हेल्त अपडेट देते हुए कहा, "अभी दो-तीन दिन पहले उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। उनके पड़ोसी और अपने लोगों ने उन्हें धोखा दिया है। बहुत सारे वीडियोज भी हैं यू-ट्यूब पर। अचानक से शाम को उन्हें छोटे-छोटे पैनिक अटैक आए। सिर में दर्द और सीने में दर्द होने लगा था। शाम को हम लोग उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने 15 दिन की दवाइयां दी हैं और एक महीने तक दवा चलने की बात कही है। हालांकि अभी उन्हें आराम है।"

शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने यू-ट्यूब पर अपना व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पहले से उनकी तबीयत काफी सही हो गई है। अपने एक वीडियो में शिवानी कुमारी खुद को मिले धोखे पर रोती-बिलखती नजर आईं। बता दें कि शिवानी कुमारी ने यू-ट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। यू-ट्यूब पर उनके करीब 3 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article