Lohri 2026: भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया ने काजू के साथ मनाई पहली लोहड़ी, इन सितारों के घर भी खूब हुआ धूम-धड़ाका

TV Stars Lohri Celebration 2026: लोहड़ी की धूम बीते दिन टीवी सितारों के घर भी देखने को मिली। भारती सिंह से लेकर अशनूर कौर तक ने धूमधाम से लोहड़ी मनाई। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jan 14 2026, 10:58 IST
टीवी के इन सितारों ने धूमधाम से मनाई लोहड़ीImage Credit : Star's Instagram01 / 09

टीवी के इन सितारों ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी

TV Stars Lohri Celebration 2026: लोहड़ी का त्यौहार अपने साथ ढेर सारा धूम-धड़ाका और खुशियां लेकर आता है। टीवी सितारों के घर भी लोहड़ी के इस खास मौके पर खूब रौनक देखने को मिली। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने जहां अपने बेटे काजू के साथ पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की तो वहीं निया शर्मा और अशनूर कौर ने अपने-अपने परिवार के साथ त्यौहार का जश्न मनाया। शिल्पा शेट्टी भी परिवार संग न केवल त्यौहार मनाती दिखीं, बल्कि जमकर डांस भी किया। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एकर नजर डालते हैं उन स्टार्स की फोटोज पर-

अशनूर कौर ने परिवार संग मनाई लोहड़ीImage Credit : Star's Instagram02 / 09

अशनूर कौर ने परिवार संग मनाई लोहड़ी

अशनूर कौर ने अपने मम्मी-पापा के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाया। एक्ट्रेस गुरुद्वारे मत्था टेकने भी पहुंची थीं। इससे जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। वहीं खास मौके पर अशनूर ने येलो सूट पहना, जिसमें उनका अवतार देखने लायक था।

मायरा मिश्रा ने मनाई शादी के बाद पहली लोहड़ीImage Credit : Star's Instagram03 / 09

मायरा मिश्रा ने मनाई शादी के बाद पहली लोहड़ी

मायरा मिश्रा ने अपनी शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाई। एक्ट्रेस इस खास मौके पर ग्रीन सूट में नजर आईं, जिसमें वह हद से ज्यादा खूबसूरत लगीं। बता दें कि मायरा ने बीते साल फरवरी में ही शादी की थी।

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने मनाया त्यौहारImage Credit : Star's Instagram04 / 09

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने मनाया त्यौहार

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने भी धूमधाम से लोहड़ी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने जमकर भांगड़ा डांस भी किया। एक्ट्रेस की खुशी त्यौहार के दौरान देखने लायक रही।

शब्बीर आहलुवालिया और कांची कौल ने भी मनाया त्यौहारImage Credit : Star's Instagram05 / 09

शब्बीर आहलुवालिया और कांची कौल ने भी मनाया त्यौहार

शब्बीर आहलुवालिया और कांची कौल ने साथ में लोहड़ी सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने त्यौहार से जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ में बेहद प्यारे लगे।

निया शर्मा ने परिवार संग मनाई लोहड़ीImage Credit : Star's Instagram06 / 09

निया शर्मा ने परिवार संग मनाई लोहड़ी

निया शर्मा ने अपने परिवार के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने लोहड़ी सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियोज शेयर किये हैं, जिसमें उनकी खुशी देखने लायक रही। ब्लू सूट में निया का लुक भी कमाल का दिखा।

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने मनाई लोहड़ीImage Credit : Star's Instagram07 / 09

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने मनाई लोहड़ी

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने परिवार के साथ धूम-धड़ाके से लोहड़ी सेलिब्रेट की। पूजा ने कई सेल्फीज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ में त्यौहार में मग्न नजर आए।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे के साथ मनाई पहली लोहड़ीImage Credit : Star's Instagram08 / 09

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे के साथ मनाई पहली लोहड़ी

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे काजू के साथ पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की। फोटो में भारती सिंह अपने बच्चे को गोद में लेकर उसे निहारती नजर आईं। बता दें कि भारती ने बीते साल ही बेटे को जन्म दिया था।

दिशा परमार ने बेटी संग मनाया त्यौहारImage Credit : Star's Instagram09 / 09

दिशा परमार ने बेटी संग मनाया त्यौहार

दिशा परमार ने अपनी बेटी नव्या के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट की। उनका वीडियो राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें त्यौहार की एक्साइटमेंट नव्या के चेहरे पर देखने लायक रही।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!