वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 2 फेम एल्विश यादव ने सरेआम बेबिका धुर्वे को कहा 'मेरा प्यार', जवाब में एक्ट्रेस बोलीं- सही आदमी ही...

Elvish Yadav Calls Bebika Dhurve His Love Gets An Epic Reply: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे को लेकर 'बिग बॉस ओटीटी 3' विजेता एल्विश यादव ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बेबिका को अपना प्यार बताया। इसपर बेबिका धुर्वे ने एल्विश यादव को जबरदस्त जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

एल्विश यादव ने बेबिका धुर्वे को बताया अपना प्यार

Elvish Yadav Calls Bebika Dhurve His Love Gets An Epic Reply: ओटीटी की दुनिया के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जीत दर्ज करने वाले एल्विश यादव अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद से ही कई विवादों में भी फंस चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें अक्सर एक्टिव देखा जाता है। लेकिन हाल ही में वह अपनी एक पोस्ट के लिए सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने को-कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) को अपना प्यार बताया है। एल्विश यादव का ये ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इतना ही नहीं, खुद बेबिका धुर्वे ने भी एल्विश यादव (Elvish Yadav) की बात का जबरदस्त जवाब दिया।

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बेबिका धुर्वे कहती नजर आईं, "मैं लड़कों के प्यार में नहीं पड़ती। पूरे शो में मैं बोल-बोलकर थक गई। वो आते थे, मेरा ध्यान खींचने की कोशिश करते थे। मुझे अपने साथ बैठाते थे। मैं भागती थी उनसे। मैं यही कहती थी कि मुझे लड़के नहीं पसंद, मुझे आदमी पसंद हैं। बिग बॉस ने हमारे साथ बहुत नाइंसाफी की है हमारे साथ, अच्छे लड़के तो भेजे ही नहीं। मेकर्स ने मेरी किसी न किसी से केमिस्ट्री बनाने की कोशिश की, लेकिन मैंने कहा नहीं यार।"

बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) अपने इस वीडियो के लिए चर्चा में आ गईं। कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। वहीं एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने बेबिका धुर्वे के वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "बेबिका को कोई कुछ नहीं बोलेगा। प्यार है ये मेरा।" एल्विश यादव के इस ट्वीट पर फैंस की भी हंसी छूट गई। वहीं बेबिका धुर्वे ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "एक अच्छे दिल वाला आदमी ही सही महिला को प्यार करना जानता है।" बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बेबिका धुर्वे और एल्विश यादव की बॉन्डिंग अच्छी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article