टीवी मसाला

टूट गई Elvish Yadav और लवकेश कटारिया की दोस्ती! सोशल मीडिया पर फैंस हुए हैरान

एल्विश यादव (Elvish Yadav) और लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया था। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे को खूब सपोर्ट करते थे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश और लवकेश की दोस्ती में दरार आ गई है। इस खबर ने फैंस के बीच में हलचल मचा दी है।

Image

Elvish Yadav and Lovekesh Kataria (credit Pic: Instagram)

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) दोस्त लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के जिगरी यार है। एल्विश और लवकेश हर जगह साथ में नजर आते हैं। बिग बॉस के समय में भी लवकेश ने एल्विश का चैनल संभाला था। इस बार जब लवकेश कटारिया बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। तब लवकेश ने एल्विश की आर्मी और सिस्टम के बारे में स्टेज पर बात की थी। इस वजह से लवकेश को शो के होस्ट अनिल कपूर ने लताड़ लगाई थी। लवकेश को एल्विश की फैन फॉलोइंग का पूरा सपोर्ट था।

रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश और लवकेश की दोस्त में दरार आ गई है। दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही है। सोर्स के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 से आने के बाद से लवकेश के व्यव्हार में बदलाव देखने को मिला है।

टूट गई लवकेश और एल्विश की दोस्ती

लवकेश एल्विश को इग्रोर कर रहे हैं। इस वजह से एल्विश काफी परेशान है। दोनों एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। अब दोनों के बीच क्या बात हुई। इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

सोशल मीडिया पर भी लवकेश या एल्विश में से किसी ने इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बिग बॉस ओटीटी 3 में लवकेश को लोगों ने खूब पसंद किया। उनका देसी अंदाज काबिले तारीफ था। शो में लवकेश की सबसे ज्यादा विशाल पांडे, शिवानी और सना मकबूल से बॉन्डिंग थी। घर में रणवीर शौरी से उनका रिश्ता अच्छा नहीं था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। लवकेश फिनाले से चंद दिनों पहले गेम से आउट हो गए थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article