वेब सीरीज

Dunki OTT Release: जियो सिनेमा नहीं इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म, फैंस को मिला सरप्राइज

Shah Rukh Khan Starrer Dunki Streaming On This Platform: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान की 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई भी की। खास बात तो यह है कि अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है, जिससे फैंस को भी सरप्राइज मिला।

Image

शाहरुक खान की 'डंकी' नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

Shah Rukh Khan Starrer Dunki Streaming On This Platform: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। खासकर साल 2023 में शाहरुख खान की मूवी ने तो मानो बड़े पर्दे पर तूफान मचा दिया था। आखिरी बार शाहरुख खान 'डंकी' (Dunki) में नजर आए थे जो कि 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने तापसी पन्नू के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। खास बात तो यह है कि बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान की ये मूवी अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' (Dunki) को लेकर खबर थी कि मूवी जियो सिनेमा पर दस्तक देने वाली है। लेकिन जियो सिनेमा की जगह शाहरुख खान की फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। शाहरुख खान की 'डंकी' के नेटफ्लिक्स पर अचानक रिलीज होने से फैंस को भी सरप्राइज मिला है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने शाहरुख खान की 'डंकी' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "अपना बैग पैक कर लो। दुनियाभर में डंकी के बाद शाहरुख खान अब आपके घर आ रहे हैं। डंकी 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज हो चुकी है।"

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और तापसी पन्नू के अलावा मूवी में विक्की कौशल ने भी अहम भूमिका अदा की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में 470 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं भारत में इसकी कमाई का आंकड़ा 262 करोड़ रुपये रहा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article