Dhurandhar Release On OTT: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बीते साल दिसंबर में ही रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'धुरंधर' ने 'पठान' और 'जवान' सहित कई बॉलीवुड की फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, साथ ही 1300 करोड़ रुपये की कमाई भी कर डाली। खास बात तो यह है कि अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) ओटीटी की दुनिया में भी तूफान मचाने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों के बाद धुरंधर के ओटीटी पर रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म होने जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर' (Dhurandhar) नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के लिए अभी से ही दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। ईकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो 'धुरंधर' आने वाली 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसे में अब लोगों का इंतजार कुछ ही दिनों का रह गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। लेकिन रिलीज के बाद लोगों में 'धुरंधर' का ऐसा क्रेज आया कि करीब एक महीने बाद तक फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की। यहां तक कि उसके बाद रिलीज हुई 'किस किस को प्यार करूं 2' और 'राजा साब' जैसी फिल्में भी 'धुरंधर' के सामने नहीं टिक पाईं।
'धुरंधर' की क्या है कहानी
'धुरंधर' (Dhurandhar) एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जो कि भारत से पाकिस्तान पहुंचे जासूस पर आधारित है। लेकिन फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी और वहां की गैंगवॉर भी बखूबी दिखाई गई है। मूवी का पहला पार्ट रहमान डकैत की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसका किरदार अक्षय खन्ना ने अदा किया है। उनकी एक्टिंग को 'धुरंधर' में खूब पसंद किया गया। यहां तक कि उनका एक डांस स्टेप भी सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल और संजय दत्त ने भी अहम भूमिका अदा की है।
