वेब सीरीज

Border 2 OTT Release: बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी सनी देओल की फिल्म, खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 24, 2026, 10:43 AM IST

Border 2 OTT Release: सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) बड़े पर्दे के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसका खुलासा हो गया है। फिल्म बॉर्डर 2 इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

Image

Image Source: Border 2 Movie

Border 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होने के बाद धमाल मचा दिया है। फिल्म बॉर्डर 2 को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की स्टोरी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इन सब के बीच अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 बड़े पर्दे के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसको लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'

एक्टर सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म बॉर्डर 2 से जुड़ी एक बड़ी खबर है। फिल्म बॉर्डर 2 के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है इसको लेकर अपडेट सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली है। लेकिन अभी तक फिल्म बॉर्डर 2 के ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

पहले दिन किया इतना कलेक्शन

सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 अपनी ओटीटी रिलीज के साथ-साथ पहले दिन की कमाई को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article