Sana Makbul Finalised fo Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी फिर एक बार अपने तीसरे सीजन के साथ लोगों का मनोरजंन करने वापिस आ रहा है। ऐसे में मेकर्स टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई छोटे बड़े कलाकारों को ऑफर भेज कंटेस्टेंट लिस्ट पूरी करने में व्यस्त हैं। अब तक शहजादा धामी से लेकर नूपुर सेनन जैसे कलाकारों को अप्रोच किया गया है। इसी बीच खबर आई है की तीसरे सीजन की पहली कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस बनी है जो कई सालों से इंडस्ट्री से गायब हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए टीवी की उस हसीना का नाम जो शो में भाग लेकर सभी के छक्के उड़ा देंगी।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) को शो में हिस्सा लेने के लिए ऑफर भेजा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सना सीजन 3 की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बन सकती है अगर उनके और मेकर्स के बीच सभी चीजों को लेकर सहमति बन जाए। अगर एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लेती हैं तो अपनी हॉटनेस से घर में कई लड़कों के दिलों पर राज कर सकती हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस सना की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है जिससे इस खबर पर सच्चाई को मोहर लग सके।
खबर यह भी है की सना के साथ-साथ फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक को भी मेकर्स ने शो के लिए लॉक कर लिया है। बिग बॉस ओटीटी 3 को बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर होस्ट करने जा रहे हैं। 21 जून को शो का पहला एपिसोड जियो सिनेमा पर टेलिकास्ट किया जाएगा जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं।
