वेब सीरीज

Elvish Yadav के नाम पर वोट लेने के लिए ट्रोल हुए लवकेश कटारिया, यूजर्स ने दिया Joker 2.0 का टैग

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में यूट्यबर लवकेश कटारिया ने धमाकेदार एंट्री ली। शो पर आते ही लव ने एल्विश आर्मी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे एल्विश आर्मी की सपोर्ट है। घर में आते ही उन्होंने सिस्टम 2.0 की बात की। इन वजहों से लवकेश सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

Image

Elvish Yadav and Lovekesh Kataria (credit Pic: Instagram)

Bigg Boss Ott 3: मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो के होस्ट अनिल कपूर ने सभी कंटेस्टेंट्स का दमदार अंदाज में स्वागत किया। शो में एल्विश यादव के दोस्त और यूट्यूबर लवकेश कटारिया ने भी बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली। स्टेज पर ही लव ने कहा कि उन्हें एल्विश आर्मी का फूल सपोर्ट है। घर में एंट्री लेते ही लव ने कहा सिस्टम 2.0 इज बैक। लव अपनी इन हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लवकेश को लोग जमकर क्लास लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, हम सिस्टम को जानते हैं सिस्टम 2.0 क्या है। दूसरे यूजर ने लिखा, तुम सिस्टम नहीं जोकर 2.0 हो। लव के नाम पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं।

लोगों ने लव कटारिया की लगाई क्लास

लव ने घर में आते ही पिछले सीजन अनुराग डोभाल की तरह आर्मी का राग अलापना शुरू कर दिया। सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं खुद बिग बॉस ने अभी लवकेश का मजाक उड़ाया। उन्होंने लव से पूछा कि क्या आपने कोई काम अपने दोस्त के बिना भी किया है। लव के पास कोई जवाब नहीं होता है। लवकेश के साथ में शिवानी कुमारी, रणवीर शौरी, सना मकबूल, दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित समेत कई चर्चित चेहरों ने हिस्सा लिया है। शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रीमियर वाले दिन सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के पुराने क्लिप वायरल हो रहे थे। एल्विश को कुछ लोग पसंद करते थे। कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते थे। लेकिन उन्हें कोई इग्नोर नहीं कर पाया। एल्विश बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर हैं। वो पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे जिसने ट्रॉफी जीती थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article