वेब सीरीज

BB OTT 3: अरमान-पायल ने उड़ाया Sana Makbul के बॉयफ्रेंड का मजाक, गोल्ड डिगर का टैग देते हुए बोले- क्या देखा था?

Bigg Boss OTT 3 Fame Armaan Malik And Payal Malik Mocks Sana Makbul Boyfriend: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अरमान मलिक और पायल मलिक ने बीते दिन अपने व्लॉग में सना मकबूल के बॉयफ्रेंड का मजाक बनाया। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि ऐसा क्या देखकर शादी करने का फैसला किया है।

Image

अरमान मलिक ने उड़ाया सना मकबूल के बॉयफ्रेंड का मजाक

Bigg Boss OTT 3 Fame Armaan Malik And Payal Malik Mocks Sana Makbul Boyfriend: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले अरमान मलिक बीते कई दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने अपनी दोनों पत्नी पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री की थी, जिसके बाद उनपर पॉलीगेमी का प्रचार करने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्होंने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। वहीं अब अरमान मलिक (Armaan Malik) एक बार फिर से अपने शब्दों के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, अरमान मलिक ने सना मकबूल (Sana Makbul) के बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी की खिल्ली उड़ाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने सना मकबूल को भी बातों-बातों में 'गोल्ड डिगर' कह दिया।

अरमान मलिक (Armaan Malik) ने हाल ही में आए यू-ट्यूब व्लॉग में सना मकबूल (Sana Makbul) के बॉयफ्रेंड का मजाक उड़ाया। साथ ही कहा, "जो लोग मेरी बॉडी शेमिंग कर रहे थे। मुझे थुलथुला बोल रहे थे। बहुत सारी ऐसी चीजें बोल रहे थे, तो भाई जब मैं बाहर आता हूं तो देखता हूं भाई उनके बॉयफ्रेंड। ठीक है भाई मैंने तो शादी वादी कर ली है, जो भी है, तुमने क्या देखकर शादी करने का फैसला किया है।" अरमान मलिक ने यू-ट्यूब व्लॉग में पायल मलिक से भी इस बारे में पूछा। इसपर पायल ने जवाब दिया, "पैसा, पैसा, मनी, मनी, मनी नहीं तो हनी नहीं।"

अरमान मलिक (Armaan Malik) यहीं नहीं रुके। उन्होंने सना मकबूल (Sana Makbul) को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा, "तो भाई आदमी को ना उतना ही बोलना चाहिए, जितना उसके कैरेक्टर में हो। मैंने एक चीज देखी है कि आप जिंदगी में इतना पैसा कमाओ कि फिर चाहे थुलथुले हो या कैसे भी हो। तब कोई बॉडी, कलर ये सब नहीं देखता। पैसा देखते हैं। पैसा अच्छा है तो भाई ये सबसे अच्छा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article