वेब सीरीज

Exclusive: कृतिका मलिक ने अरमान-पायल संग अपने रिश्ते पर किया खुलासा, कहा "हमें कोई अलग नहीं कर सकता...."

Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Interview: कृतिका ने टेली टॉक के साथ अरमान-पायल संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 सीजन के दौरान अरमान मलीक और उनको दो बीवियाँ पायल मलिक और कृतिका मलिक ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी थी। आइए देखते हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Interview

Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Interview: बिग बॉस ओटीटी 3 को अपना इस सीजन का विजेता मिल गया है। बता दें कि टॉप 2 में सन मकबूल और नैजी के बीच जंग छिड़ी थी लेकिन इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अब बिग बॉस ओटीटी 3 सीजन के दौरान जिस कन्टेस्टन्ट ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी वो थे अरमान मलीक और उनको दो बीवियाँ पायल मलिक और कृतिका मलिक। अरमान-पायल पहले ही बाहर हो गए थे लेकिन कृतिका चौथी रनर-अप बनने के उभरी थी। अब कृतिका ने टेली टॉक के साथ अरमान-पायल संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टेली टॉक के साथ बातचीत करते हुए कृतिका मलिक ने कहा की "हम तीनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन हम बहुविवाह को बढ़ावा नहीं देते हैं। मेरी शादी अरमान जी से आज से 7 साल पहले हुए थी। तब हम सोशल मीडिया पर नहीं थी। हम पीछे तीन साल से सोशल मीडिया पर हैं और तभी हमारी शादी की खबरें सामने आई। वरना पहले किसी को नहीं पता था। उसके बाद मैंने अरमान जी को छोड़ने का फैसला किया और 1 साल तक उनसे दूर रही। मैंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की और सिर्फ मैंने ही नहीं अरमान जी और पायल ने भी की। हालांकि किस्मत हमें साथ लेकर आ गई। हमें एहसास हुआ की हम तीनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और कोई हमें अलग नहीं कर सकता।

बता दें कि जब अरमान-कृतिका बिग बॉस के घर में थे तो पायल ने अरमान से डिवोर्स लेने का फैसला किया था। हालांकि अब उनके बीच चीजें ठीक लगती है। तीनों को कल बिग बॉस से निकलने के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया था।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article