Bigg Boss 19 Finale OTT Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब धीरे-धीरे सलमान खान का ये शो अपने फाइनल डे पर पहुंच गया है। आज यानी 7 दिसंबर को सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का फिनाले हैं। जिसको लेकर फैंस काफी बेताब हैं। इसी बीच फिनाले की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तो चलिए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हम बिग बॉस 19 के फिनाले को देख पाएंगें।
ओटीटी पर कब और कहां देखें बिग बॉस 19 का फिनाले
सलमान खान एक बार फिर अपने टीवी शो बिग बॉस 19 को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह बिग बॉस 19 की ओटीटी स्ट्रीमिंग है। सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का फिनाले कलर्स टीवी (Colors TV) पर फिनाले रात 9 बजे से चलेगा, लेकिन फैंस को इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग का इंतजार है। आपको बता दें कि बिग बॉस 19 का फिनाले आप आज यानी 7 दिसंबर के रात 9 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव देख पाएंगे। इस शो में अब टॉप 5 फाइनलिस्ट्स बचे हैं। जिनका नाम गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), आमाल मलिक (Amaal Mallik), फराहना भट्ट (Farrhana Bhatt), प्रणीत मोरे (Pranit More) और तन्या मित्तल (Tanya Mittal) है। इन्हीं में से कोई आज शो का विनर होने वाला है। तो देखना होगा आज किसकी किस्मत खुलेगी।
विनर को लेकर आई एक फेक न्यूज
अभी हाल ही में बिग बॉस 19 को लेकर एक फेक न्यूज भी सामने आई थी, जिसमें विनर का नाम बताया गया है। फेक न्यूज के अनुसार गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर बन गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
