Netflix Upcoming Shows And Movies: नेटफ्लिक्स ने कल रात यानी 3 फरवरी को एक भव्य इवेंट का आयोजन किया गया था। नेटफ्लिक्स के इवेंट में बॉलीवुड के कई ब़़े स्टार्स नजर आए। किसी ने अपनी फिल्म का ऐलान किया, तो कोई अपने ओटीटी डेब्यू की जानकारी देता हुआ नजर आया। इस इवेंट के दौरान एक के बाद एक कई फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया गया जो साल 2025 में रिलीज होने वाली है। नेटफ्लिक्स की अपमकिंग फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में एक दो नहीं बल्कि 20 से भी ज्यादा फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाली हैं।
यहां देखें नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्मों-सीरीज की लिस्ट
आप जैसा कोई
माधवन और फातिमा सना शेख की कॉमेडी फिल्म 'आप जैसा कोई' का भी ऐलान हो गया है। फिल्म के टीजर में स्टार्स की पहली झलक देखने को मिल रही है।
कोहरा 2
साल 2023 में आई 'कोहरा' वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स गदर काट दिया था। अब इस सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया गया है।
राणा नायडू 2
साउथ के जाने-माने स्टार राणा दग्गुबाती अपनी धांसू वेब सीरीज 'राणा नायडू' के दूसरे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर गदर काटने वाले हैं। इस बार राणा दग्गुबाती के साथ अर्जुन रामपाल भी अहम रोल में नजर आएंगे।
सारे जहां से अच्छा
प्रतीक गांधी की सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' में नेटफ्लिक्स पर छा जाने वाली है। इस सीरीज का धांसू टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।
मंडला मर्डर्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और सुरवीन चावला की वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज की अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
ज्वेल थीफ- द हाइस्ट बिगिन्स
सैफ अली खान की लीड रोल वाली फिल्म 'ज्वेल थीफ- द हाइस्ट बिगिन्स' में धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म के साथ फेमस डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं।
टेस्ट
आर माधवन नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'टेस्ट' में नजर आने वाले हैं। आर माधवन के साथ-साथ नयनतारा और सिद्धार्थ इस प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।
ग्लोरी
पुलकित सम्राट और दिव्येंदु वेब सीरीज 'ग्लोरी' में साथ नजर आने वाले हैं। इस सीरीज की काहानी बॉक्सिंग के इर्द-गिर्द होने वाली है।
दिल्ली क्राइम 3
वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के तीसरे सीजन का लोगों को काफी समय से इंतजार था, ये सीरीज भी साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर खूब धमाल मचाने वाली है।
वीर दास: फूल वॉल्यूम
स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास नेटफ्लिक्स पर साल 2025 में अपना नया शो ला रहे हैं। इस शो की पहली झलक नेटफ्लिक्स के इवेंट में दिखाई गई।
खाकी द बंगाल चैप्टर
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'खाकी द बंगाल चैप्टर' साल 2025 में सबका दिल जीतने आ रही है। इस सीरीज में चित्रांगदा सिंह और प्रोसेनजीत चटर्जी अहम रोल में नजर आएंगे।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन भी साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाला है। इस शो को देख-देखकर आप खूब हंसने वाले हैं।
टोस्टर
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'टोस्टर' साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर सबका दिल जीतने वाली है। राजकुमार राव के फिल्म के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
अक्का
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की धांसू वेब सीरीज 'अक्का' लंबे इंतजार के बाद साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में आपको एकदम नई कहानी देखने को मिलने वाली है।
द रॉयल्स
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' का ऐलान भी इवेंट में किया गया। इस सीरीज के टीजर ने आते ही माहौल बना दिया।
बैड्स ऑफ बॉलीवुड
शाहरुख खान साल 2025 में अपने बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के साथ ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहरुख खान के ओटीटी डेब्यू ने बी-टाउन में खलबली मचा दी है।
सुपर सुब्बू
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सुपर सुब्बू' साल 2025 में गदर काटने वाली है। इस सीरीज में मिथिला पालकर, मुरली शर्मा और संदीप किशन लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
