वेब सीरीज

Ranveer Allahbadia के भद्दे कमेंट्स के बाद इस मशहूर हस्ती ने यूट्यूबर के शो पर जाना किया कैंसिल, इंटरनेट पर मचा हुआ है बवाल

This Celebrity Cancel to Appearance Ranveer Allahbadia's Show: समय रैना (Samay Raina) के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) पर पेरेंट्स को लेकर किए भद्दे कमेंट के बाद अब बॉलीवुड और पंजाब के एक मशहूर सिंगर ने उनके शो पर जाना कैंसिल कर दिया है।

Image

Ranveer Allahbadia

This Celebrity Cancel to Appearance Ranveer Allahbadia's Show: लोकप्रिय यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) को हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में बतौर गेस्ट देखा गया था। इस शो पर रणवीर ने 'माता-पिता को S** करते हुए देखना...' जैसा भद्दा कमेंट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। इस कमेंट के वायरल होने के बाद रणवीर को अपनी गलती एहसास हुआ और उन्होंने एक वीडियो पर सभी लोगों से माफी मांगी। रणवीर अल्लाहबादिया के इस भद्दे कमेंट के बाद उनके शो पर मशहूर बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर बी प्राक ने अपनी उपस्थिति रद्द कर दी।

इस सेलेब्रिटी ने कैंसिल किया रणवीर अल्लाहबादिया के शो पर जाना

बी प्राक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया के शो पर जाना कैंसिल कर दिया है। उन्होंने कहा, 'राधे राधे, दोस्तों! कैसे हो आप सब? मैं एक पॉडकास्ट में जाने वाला था अभी, जो बीयर बाइसेप्स का था लेकिन हमने इसे कैंसिल कर दिया। क्यों? क्योंकि आपको पता है कि उनकी कैसी गंदी सोच है और कैसे शब्द का इस्तेमाल उन्होंने किया है? समय रैना के शो पर जो हो रहा है, यह हमारी संस्कृति नहीं है।'

वीडियो में बी प्राक ने आगे कहा, 'आप अपने माता-पिता की कौन सी कहानियां बता रहे हैं? आप उनकी कौन सी बातें कर रहे हैं? किस तरीके से बात कर रहे हो? ये कॉमेडी है? ये कॉमेडी नहीं है! ये स्टैंड-अप कॉमेडी तो बिलकुल भी नहीं है। लोगों को गालियां देना, लोगों को गालियां सिखाना- ये कौन सी जनरेशन है? मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये जनरेशन कौन सी है।' बताते चलें रणवीर के इस कमेंट के बाद समय रैना और अपूर्वा पर एफआईआर भी दर्ज हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article