Bigg Boss OTT 3: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' देखना फैंस बहुत पसंद करते है। जिस कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बने रहता है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद से ही फैंस 'बिग बॉस ओटीटी 3' का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और इस बात से पर्दा उठ गया है कि ये शो कब से शुरू हो रहा है। वही इस शो का एक पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें अनिल कपूर दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' का नया प्रोमो वीडियो मेकर्स ने शेयर किया था, जिसके बाद फैंस और ज्यादा बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। वही अब फैंस को मेकर्स ने एक और गिफ्ट दिया है और डेट का एलान कर दिया है।
इस दिन आएगा शो
इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर इस शो को होस्ट करते दिखाई देने वाले हैं। इस बात को लेकर कुछ लोगों को खुशी है तो कुछ लोग सलमान खान की ही मांग कर रहे हैं। वहीं अब शो से होस्ट अनिल कपूर का लुक सामने आया है। साथ ही शो की तारीख का भी एलान हो गया है। बता दें ये शो 21 जून से जियोसिनेमा प्रीमियम पर आने वाला है।
अनिल कपूर ने कहीं ये बात
हाल ही में इस शो को लेकर अनिल कपूर ने कहा “बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम हैं। हम दोनों दिल से जवान हैं लोग अक्सर कहते हैं मजाक में कि मैं रिवर्स एजिंग हूं, लेकिन बिग बॉस में ये खूबी है। ऐसा महसूस होता है जैसे स्कूल वापस जाना, कुछ नया और रोमांचक प्रयास करना। मैं बिग बॉस में उसी ऊर्जा को 10 गुना अधिक लाने जा रहा हूं। मैं इसमें अपना स्वाद लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर
इस शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट अभी मेकर्स ने तय नहीं कि है,लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार शो में रैपर आरसीआर, आशीष शर्मा, सिंगर नवजीत सिंह, निरवैर पन्नू, जतिन तलवार, निधि तलवार,खुशी पंजाबन,विवेक चौधरी, निखिल मेहता, शहजादा धामी, अरहान बहल, अरमान मलिक, पायल मलिक नजर आ सकते हैं।
