वेब सीरीज

Kaalidhar Laapata: अमिताभ बच्चन ने लुटाया बेटे अभिषेक पर प्यार, कहा- 'कालीधर लापता हो सकता है लेकिन...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 6, 2025, 04:32 PM IST

Amitabh Bachchan on Kaalidhar Laapata: एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म कालीधर लापता (Kaalidhar Laapata) की हर तरफ तारीफ हो रही है। अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी अभिषेक बच्चन और फिल्म कालीधर लापता की तारीफ की है।

Image

Amitabh Bachchan on Kaalidhar Laapata

Amitabh Bachchan on Kaalidhar Laapata: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म कालीधर लापता (Kaalidhar Laapata) को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को लोगों को खूब प्यार मिल रहा है। अभिषेक बच्चन की इस फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी अभिषेक बच्चन की इस फिल्म की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन की फिल्म कालीधर लापता का बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी रिव्यू करते हुए अपने बेटे की जमकर तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।

अमिताभ ने की अभिषेक बच्चन की तारीफ

अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ में सोशल मीडिया पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म कालीधर लापता में अभिषेक की दमदार परफॉर्मेंस ने बिग बी का दिल जीत लिया। अमिताभ ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'कालीधर लापता हो सकता है, लेकिन अभिषेक कभी नहीं' ये प्यार भरा मैसेज फैंस के बीच वायरल हो रहा है और लोग बच्चन परिवार की इस बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग कमेंट में अमिताभ और अभिषेक बच्चन की तारीफ करते दिखे।

क्या कालीधर लापता की कहानी

जी5 पर रिलीज हुई फिल्म कालीधर लापता की एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अल्जाइमर से पीड़ित है। कई बार कालीधर अपना नाम तक भूल जाता है। इस बिमारी का फायदा उठाकर कालीधर के घरवाले संपति पाने के लिए उसे कुंभ के मेले में छोड़ देते हैं। इसके बाद फिल्म में बल्‍लू की एंट्री होती है। बल्लू और कालीधर की पहली मुलाकात नोक-झोंक से भरी रहती हैं। फिल्म की कहानी आपको कई जगह पर इतनी इमोशनल कर देगी की आप आंसू नहीं रोक पाएंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article