Panchayat 5 Announcement: अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। इस वेब सीरीज को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बता दें कि पंचायत 4 इन दिनों प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता की सीरीज पंचायत 4 का दबदबा ओटीटी वर्ल्ड पर कायम हो गया है। इस बीच मेकर्स ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने वेब सीरीज पंचायत के पांचवे सीजन का ऐलान कर दिया है। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट पर....
पंचायत 5 इस साल होगी रिलीज
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत के पांचवे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो के मेकर्स ने पंचायत 5 का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि ये सीरीज साल 2026 में प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। बता दें कि पंचायत 5 में जहां एक तरफ विनोद उपप्रधान बनने की पूरी कोशिश करता दिखाई देगा। तो वहीं प्रहलाद विधायकी का चुनाव लड़ते नजर आएंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि पंचायत का पांचवा सीजन लोगों को पसंद आता है या नहीं...
पंचायत 4 को लोगों ने दिया प्यार
बताते चलें कि वेब सीरीज पंचायत 4 की कहानी लोगों को काफी पसंद आई है। इस सीजन में भूषण की वाइफ प्रधानी का चुनाव जीत जाती है। इस चीज से मौजूदा प्रधान जी को तगड़ा झटका लगता है। मालूम हो कि सचिव जी कैट परीक्षा क्लियर कर लेते है। सचिव जी ने ये ठान लिया है कि वो अब फुलेरा छोड़कर एमबीए की पढ़ाई करने चले जाएंगे। वहीं सीरीज में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी के बारे में भी दिखाया गया है। लोग चाहते हैं कि सचिव जी आने वाले सीजन में रिंकी से शादी कर लें।
