वेब सीरीज

बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी सैयारा, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे आप

Saiyaara OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली फिल्म सैयारा जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं सैयारा किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

Image

Pic Credit- Saiyaara Movie

Saiyaara OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की मूवी सैयारा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। इस रोमांटिक फिल्म ने लोगों के दिलों को छू लिया हैं। यही वजह है कि सैयारा का डंका बॉक्स ऑफिस पर बज रहा है। सिनेमाघरों में तो लोगों ने सैयारा को भरपूर प्यार दिया है अब ओटीटी पर भी इस मूवी पर प्यार लुटाने के लिए फैंस बेकरार है। इस बीच अहान पांडे और अनीत की फिल्म सैयारा की ओटीटी रिलीज को लेकर एक अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देगी।

सैयारा कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सैयारा के राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। लोग ये दावा कर रहे हैं कि सैयारा दिवाली के समय ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। बता दें कि ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली यशराज की पहली फिल्म होगी। सैयारा 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इतने दिनों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

सैयारा ने की इतनी कमाई

बताते चलें कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने पहले दिन ही ये साफ कर दिया था कि ये मूवी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। अहान पांडे की मूवी सैयारा ने अपनी रिलीज के 17वें दिन 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 299.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 460 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म सैयारा ने अहान पांडे और अनीत पड्डा का करियर सेट कर दिया है। अब देखने ये दिलचस्प होगा कि आगे चलकर दोनों कैसा परफॉर्म करते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article