वेब सीरीज

Exclusive: Bigg Boss OTT 2 फेम अभिषेक मल्हान संग भीड़ ने की मारपीट, वीडियो वायरल होते ही सामने आया सच

Exclusive Abhishek Malhan Breaks Silence On Viral Video Of Him Attacked By Crowd: 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान को लेकर दावा किया जा रहा है कि कॉपीड कंटेंट शेयर करने के लिए भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसपर अब सच बाहर आया है।

Image

अभिषेक मल्हान की भीड़ ने की पिटाई!

Exclusive Abhishek Malhan Breaks Silence On Viral Video Of Him Attacked By Crowd: 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। अभिषेक मल्हान बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले उनके भाई निश्चय मल्हान की सगाई हुई थी, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। लेकिन हाल ही में अभिषेक मल्हान को लेकर दावा किया जा रहा है कि यू-ट्यूब पर कॉपी किये हुए कंटेंट बनाने के लिए अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की भीड़ ने पिटाई कर दी है। यहां तक कि एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे अभिषेक मल्हान से जुड़ा बताया जा रहा है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होते ही अभिषेक मल्हान के मैनेजर ने मामले का सच जाहिर किया है।

अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के नाम से वायरल हुए इस वीडियो में दिखाया गया कि सिक्योरिटी गार्ड बीच में जाकर शख्स को बचाने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर दिया है। लेकिन अब अभिषेक मल्हान के प्रवक्ता ने वीडियो का सच जाहिर किया। उन्होंने कहा, "ये वीडियो पूरी तरह से नकली है। अभिषेक के साथ कुछ भी बुरा नहीं हुआ है। वह पूरी तरह से ठीक हैं।" फुकरा इंसान के सिलसिले में उनके मैनेजर का ये बयान फैंस को थोड़ी राहत पहुंचा जा सकता है।

बता दें कि अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने यू-ट्यूब पर अपने व्लॉग से लोगों का खूब दिल जीता है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद उनकी फैन फॉलोइंग दोगुनी हो गई थी। यहां तक कि लोग उनके हाथ में शो की ट्रॉफी भी देखना चाहते थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article