Abhishek Malhan Involved in Hi Box App Fraud: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट रह चुके अभिषेक मल्हान अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। अपने यूट्यूब वीडियो से कई लाखों-करोड़ों लोगों उनके फैन है लेकिन अब इसी यूट्यूबर पर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया है। अभी कुछ देर पहले चौंका देने वाली खबर आई है की अभिषेक पर 'हाई बॉक्स' एप के चलते धोखाधड़ी का आरोप लगा है और इसकी शिकायत खुद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
फेमस यूट्यूबर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) पर'हाईबॉक्स' नामक ऐप से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। बात दें हाई बॉक्स (HiBox) एप एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहां उपयोगकर्ता खरीद, बिक्री और खरीदारी कर सकते हैं। हालाँकि, यह एक फ्रॉड एप निकला। ऐप डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि उन्हें अभिषेक के समर्थन से गुमराह किया गया और तब से उन्हें पैसे का नुकसान हुआ है। नेटिज़न्स इसे बढ़ावा देने और समर्थन करने के लिए अभिषेक मल्हान की आलोचना कर रहे हैं।
