टीवी मसाला

प्रिंस नरूला संग तलाक की खबरों पर युविका चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैंने कभी शिकायत नहीं...'

Yuvika Chaudhary on Divorce Rumours: कई समय पहले खबरें उड़ रही रही कि टीवी कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की शादी में खटपट चल रही है और जल्द दोनों एक दूजे से अलग हो सकते हैं। अब इन सभी रुमर्स पर फुल स्टॉप लगाते हुए युविका ने अपने और प्रिंस के रिश्ते के बारें में खुलकर बात की।

Image

Yuvika Chaudhary on Divorce Rumours

Yuvika Chaudhary on Divorce Rumours: बॉलीवुड से लेकर टीवी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं युविका चौधरी अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल 2024 में युविका ने बेटी को जन्म दिया था जो आईवीएफ के जरिए हुई। बेटी के जन्म के चंद दिनों बाद ही युविक और पति प्रिंस नरूला के तलाक की खबरों ने हवा पकड़ ली। फैंस अनुमान लगाने लगे कि प्रिंस और युविका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द तलाक ले सकते हैं। अब हाल ही में युविका ने इन खबरों को खंडित करते हुए सफाई दी है।

ई टाइम्स से बातचीत करते हुए युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) कहती हैं 'वलॉग देखने के बाद लोगों ने अपने आप ही अनुमान लगाना शुरू कर दिया। प्रिंस वीडियो से इसलिए गायब दिखे क्यूंकी वो काम में बीजी चल रहे थे। वो काम से बाहर जाते थे और घर वापिस आकार फिर लौट जाते थे। मैं हमेशा अपने वलॉग में जिंदगी के हर मूमेंट्स नहीं दिखाती हूँ। हम दोनों हर समय घर पर नहीं रह सकते क्यूंकी काम करना जरूरी है। ये हमरी समझ थी और ना मैंने कभी शिकायत की। मैं बहुत खुश थी कि मेरा पति काम कर रहा है। हमारे उपर काम का प्रेशर बहुत ज्यादा था क्यूंकी हम घर बना रहे हैं।'

युविका ने ये भी खुलासा किया कि तलाक वाली खबरों ने उन्हे और परिवार को काफी दुख पहुंचाया। बता दें साल 2018 में प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी ने धूम धाम से शादी की थी। रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 9' में दोनों की मुलाकात हुई और दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ने लगी। शो खत्म होते ही डेटिंग करना शुरू किया और फिर रिश्ते को शादी के बंधन में बदल लिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article