टीवी मसाला

YRKKH Maha Twist: विलेन बन मायरा के दिमाग में जहर घोलेगी विद्या, मां होने की अग्निपरीक्षा देगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist 29 January, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि विद्या मायरा को भड़काने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी ओर मायरा जानबूझकर अपनी मां अभिरा को हारने के लिए कहेगी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist 29 January, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को भी सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। इन दिनों शो में मायरा और वाणी के बीच अभिरा और अरमान दोनों ही फंसे नजर आ रहे हैं। वहीं डांस कॉम्पिटीशन में दोनों की मुसीबतें और बढ़ती नजर आएंगी। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा अपनी मां अभिरा को जानबूझकर हारने के लिए कहेगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक साथ कई दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि विद्या मायरा के खिलाफ में जहर घोलने की कोशिश करेगी। वो मायरा से कहेगी कि उसे किसी भी कीमत पर वाणी को हराना ही होगा, जिससे आगे चलकर उसे वाणी के साथ रूम या कुछ भी शेयर न करना पड़े। अगर मायरा वाणी को हरा देगी, तभी अभिरा उससे और प्यार करेगी। विद्या की बातें सुनकर मायरा भी अपनी मां को दो राहों के बीच फंसाने का फैसला कर लेगी।

दो राहों में फंसेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा कि मायरा अभिरा से कहेगी कि वो जानबूझकर वाणी के साथ सही से परफॉर्म न करे और हार जाए। इस बात से अभिरा हैरान रह जाएगी और उससे कहेगी कि ऐसा करना गलत होगा। लेकिन मायरा, अभिरा की बात बिल्कुल नहीं मानेगी और अपनी मां पर जानबूझकर हारने का दबाव बनाएगी। वहीं अरमान अभिरा को समझाएगा कि अगर मायरा अपनी वजह से हारेगी तो कुछ ही वक्त में उसके घाव भर जाएंगे। लेकिन अगर अभिरा जानबूझकर हारेगी तो वो जिंदगी भर इसके पछतावे में डूबेगी।

वाणी को जान से मारने की कोशिश करेगी महर

"ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि वाणी को देख महर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वो उसे मारने के लिए फिर से खेल खेलती है। दूसरी ओर वाणी अभिरा को बताती है कि उसके पास एक रिकॉर्डिंग है रजत और महर की, जो उनके काम आ सकती है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि डांस कॉम्पिटीशन के बीच ही स्टेज पर आग लग जाएगी, जिसमें अभिरा फंस जाएगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां से सीरियल की कहानी क्या मोड़ लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article