Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Character To Die Soon: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से दर्शकों का खूब दिल जीत रहा है। शो ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर अपनी जगह बनाई हुई है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आए दिन ऐसे महाट्विस्ट भी आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। लेकिन जल्द ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक किरदार की मौत होने वाली है, जिसके बारे में सुनते ही दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही अंशुमन के किरदार को मेकर्स मौत के घाट उतार देंगे। गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियल से राहुल शर्मा का किरदार जल्द ही खत्म हो जाएगा। लेकिन उनके किरदार पर विराम लगाने के लिए मेकर्स अंशुमन को मौत की नींद सुलाएंगे। इससे जुड़ी जानकारी देते हुए गॉसिप टीवी ने लिखा, "राहुल शर्मा स्टार प्लस के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से विदा लेने के लिए तैयार हैं। उनका किरदार शो में जल्द ही मरने वाला है।"
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शकों का चढ़ा पारा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अंशुमन की मौत की खबर सुनकर फैंस भी भड़क गए। एक यूजर ने लिखा, "इसने मुझे अभिनव की मौत की याद दिला दी। जहां तक है अक्टूबर या नवंबर में ही 5वीं पीढ़ी की शुरुआत होगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसके अलावा उनके पास उस चीटर कपल को एक करने का कोई रास्ता भी नहीं है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "गीतू को नकारात्मक बनाया अब अंशुमन को मार डालेंगे, क्यों भाई? सिर्फ उस बेकार कपल को एक करने के लिए।"
