टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 9 October: रुही की जिद के आगे झुका अभिरा का अभिमान, पोद्दार खानदान को छोड़ रहेगी फुटपाथ पर

YRKKH Spoiler 9 October: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रुही के सामने अभिरा का सच सामने आ जाता है। पोद्दार खानदान में आज एक बड़ा तूफान आएगा जिसके चलते घर के दो टुकड़े हो जाएंगे, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज कहानी में क्या होने वाला है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9 OCTOBER Spoiler 2024

YRKKH Spoiler 9 October: राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रुही फिर एक बार अभिरा के खून की प्यासी बन गई है। संजय ने सभी के आगे सच सामने लाते हुए खुलासा किया की अभिरा अक्षरा की बेटी है जो रुही की माँ आरोही की कातिल है। आज एपिसोड में देखने को मिलेगा की रुही के चलते पोद्दार खानदान दो हिस्सों में बंट जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कावेरी विद्या को घर से बाहर निकल जाने का फैसला सुनाएगी।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai) में शुरू में देखने को मिलता है की अभिरा को धक्का मार रुही भाग जाती है। वहीं दूसरी तरफ माधव संजय को इस हरकत के लिए खरी खोटी सुनाता है लेकिन काजल उसका बचाव करती है। रुही अपने आप को कमरें में बंद कर लेती है ऐसे में रोहित उसे प्रेग्नेंसी में शांत कराने की कोशिश करता है। अभिरा रुही को समझाती है की उसकी मां ने ऐसा कुछ नहीं किया है बल्कि वो आरोही से प्यार करती थी। हालांकि रुही कुछ भी सुनने को राजी नहीं होती और रोहित अरमान को अभिरा को दूर ले जाने के लिए कहता है। वहीं दूसरी तरफ विद्या अभिरा का सच सामने आने के बाद पोद्दार और गोएनका परिवार कर आगे तमाशा करेगी। हालांकि दादी सा मनीष को संभालते हुए आश्वाशन देती है की वह सब कुछ ठीक कर देगी।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में आगे देखा जाएगा कि रुही सभी के आगे शर्त रखती है की या तो उस घर में अभिरा रहेगी या वो। रुही के इस फैसले का समर्थ करती हुई विद्या कावेरी से कहती है कि अभिरा-अरमान आपका और रुही रोहित मेरा परिवार है। यह सुन कावेरी विद्या को पोद्दार घर से बाहर निकाल देती है। यह सब देख रुही के लिए अभिरा ससुराल छोड़ चली जाएगी, वहीं दूसरी तरफ अरमान यह सच सामने ले आएगा की अक्षरा ने आरोही का मर्डर नहीं किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article