टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 6 May: गोद भराई की रस्म में जमकर डांस करेगा परिवार, मायके जाने की जिद्द करेगी रुही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRKKH) में आज धूम धाम से पोद्दार हाउस में रुही और अभिरा की गोद भराई की रस्म होगी। आज पूरा परिवार काफी समय बाद एकजुट होकर नाचेगा और मस्ती करेगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 May

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 May: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत गोएनका हाउस से होगी जहां मनीष बेबी शावर में जाने से मना करेगा लेकिन अभीर पोद्दार निवास जाएगा। गोद भराई की रस्म के लिए अभिरा रुही को तैयार कर रही होगी। इस दौरान रुही अभिरा को बताएगी कि वो अरमान की वजह से तंग आ गई है। ऐसे में अब वो फंक्शन के बाद कुछ दिन मनीष और सवर्णा के पास रहना चाहती है। अभिरा को पता है कि अरमान रुही को जाने नहीं देगा क्यूंकी वो पुकी के लिए ओवर पजेसिव हो गया है। अरमान अभिरा को लहंगे में देख खो जाएगा कि तभी मनीष को कियारा बड़े पापा कहकर बुलाएगी। फंक्शन शुरू होता है और पूरा परिवार अभिरा-रुही और होने वाले बच्चे की नजर उतारेंगे।

राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यहीं खत्म नहीं होगा औरतें अभिरा पर रीति रिवाज से छेड़छाड़ का आरोप लगाती हैं क्यूंकी उसकी भी गोद भराई हो रही होगी। ऐसे में रुही पीठ में दर्द होने का नाटक करेगी ताकि अभिरा गोद भराई की रस्म में बैठ जाए। लोगों से छुपकर अभिरा और रुही दोनों ही गोद भराई की रस्म में शामिल हो जाएंगी। सभी मिलकर अलग-अलग गेम खेलते हैं और जमकर डांस करेंगे। सभी परिवार को खुश होता देख अभिरा इमोशनल हो जाएगी।

कहानी में आगे अभिरा को डॉक्टर का कॉल आएगा कि रुही की दवाई अस्पताल ले जाएं क्यूंकी उसे लंच में खानी है। परिवार डिस्टर्ब ना हो ऐसे में अभिरा खुद ही ऑटो पकड़कर दवाई लेने चली जाएगी जिसे अरमान देख लेगा। अरमान को एक बार फिर गलतफहमी होगी कि पुकी से ज्यादा अभिरा को काम प्यारा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article