टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 6 June: बाप को चकमा देकर उदयपुर जाएगी मायरा, सालों बाद अभिरा से टकराएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 June, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा अरमान को बगैर बताए उदयपुर चला जाएगा। वहीं दूसरी ओर मेले में अभिरा और अरमान की राहें फिर टकराएंगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाला है महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 June, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं जो सीरियल को टीआरपी में भी टॉप पर ले जाने का काम करेंगे। बीते दिन शो में दिखाया गया कि मायरा और गीतांजली डांस कॉम्पिटीशन में थिरकते हैं, लेकिन मायरा बीच में ही गिर जाती है। हालांकि वे कॉम्पिटीशन जीत जाते हैं और उन्हें उदयपुर जाने का मौका मिलता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

बाप को चकमा देकर उदयपुर जाएगी मायरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान मायरा को उदयपुर जाने से मना कर देता है। लेकिन अपने शो में वह कहता है कि इंसान को हमेशा अपने दिल की सुननी चाहिए। ऐसे में मायरा फैसला करती है कि मैं अपने पापा की बात जरूर मानूंगी और दिल की सुनकर उदयपुर जाऊंगी। वो पहले घर से भागने की कोशिश करती है, लेकिन गीतांजली उसे देख लेती है। गीतांजली मायरा की जिद्द देख उसे साथ ले जाने का फैसला करती है। वहीं जब ये बात अरमान को पता चलती है तो वो भड़क जाता है।

अभिरा के बिजनेस में मदद करेगा अंशुमन

शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा अपनी साड़ियां लेकर अंशुमन के ऑफिस जाती है, जहां अंशुमन उसे अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की टिप देता है। अंशुमन अभिरा को समझाता है कि उसे अपने काम के मूल्य को समझना होगा और लोगों के सामने भी इसे दिखाना होगा। तभी उसका ये बिजनेस आगे बढ़ सकता है।

मेले में टकराएंगी अभिरा और अरमान की राहें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान मायरा को ढूंढते हुए कल्चरल फेयर में चला जाएगा, जहां अभिरा भी अपनी साड़ियों की स्टॉल लगाएगी। भीड़ में अरमान का हाथ अभिरा से टकराएगा, जिसे अभिरा समझ जाएगी। लेकिन अरमान अभी भी अपनी पत्नी की मौजूदगी महसूस नहीं कर पाएगा। अभिरा अरमान को ढूंढने की कोशिश करेगी, लेकिन फिर से फेल हो जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article