Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गीतांजली अरमान के प्यार में गिर गई है। दूसरी तरफ अभिरा की जिंदगी में उजाला लेकर अंशुमन की एंट्री हुई। कल के एपिसोड में कावेरी अंशुम को अरमान समझ डाट देगी। अंशुमन अभिरा के हाथ से बना खाना खाकर उसका फैन हो जाता। अरमान मायरा की जिंदगी में गीतांजली को धीरे-धीरे मां का दर्जा देगा। आइए जानिए आज के एपिसोड में क्या बड़े धमाके होने वाला है।
स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड की शुरुआत अंशुमन से होगी जो अभिरा का हाथ पकड़ लेगा और उन्हे चूमने की कोशिश करेगा। अभिरा उसे धक्का मार देगी लेकिन अंशुमन उसे बताएगा कि वो उसे स्वादिष्ट खाने के लिए शुक्रिया कह रहा था। अंशुमन बिना कुल्फी खाए वहाँ से चला जाएगा और अभिरा गुस्से में होगी। दूसरी तरफ प्रैक्टिस करते-करते गीतांजली के पैरों में दर्द होने लगा है लेकिन मायरा मुकाबले के लिए काफी गंभीर है। अरमान गीतांजली को पैरों पर लगाने के लिए बाम देगा। अरमान मायरा के कहने पर गीतांजली को मुकाबले से पहले दही चीनी खिलाएगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि कावेरी और विद्या अंशुमन के बारें में अच्छी अच्छी बातें कर रहे होंगे। तभी कावेरी कहेगी कि अंशुमन अभिरा के लिए बिल्कुल परफेक्ट वर है। ये सुनने के बाद विद्या कावेरी से कहेगी कि हम ऐसा नहीं कर सकते क्यूँकि अगर अरमान लौटकर आया तो क्या जवाब देंगे। अगली सुबह अभिरा बिजली विभाग के स्कैम का भांड़ा फोड़ेगी और वीडियो बनाकर वायरल करने की उन्हे धमकी देगी। डर और नौकरी जाने की वजह से बिजली विभाग कर्मचारी सभी के जूठे बिल कैंसल कर देगा। दूसरी तरफ गीतांजली और मायरा डांस कर रही होंगी कि तभी मायरा का पैर फिसल जाएगा और वो गिर जाएगी। मायरा को मुकाबले के तीसरे पढ़ाव के लिए उदयपुर जाना होगा जहां ट्रेड फेयर होने वाला है। पहले तो अरमान मना कर देगा लेकिन अभी बेटी के चलते वापिस उदयपुर जाने के लिए राजी हो जाएगा।
