टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 5 February: अरमान को आईना दिखाएंगे कावेरी और माधव, 8 सालों बाद होगी अभिरा से मुलाकात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान को कावेरी और माधव आईना दिखाएंगे। वहीं अभिरा अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए जमीन आसमान एक कर देगी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बांधा हुआ है। बीते दिन सीरियल में दिखाया गया कि तान्या की बातें मायरा के जख्म हरे कर देती है और अभिरा की याद से वो रोने लगती है। ऐसे में अरमान पहले अपनी बेटी को चुप कराता है और बाद में तान्या को भी फटकार लगाता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अरमान से मुंह फेरेंगे कावेरी और माधव

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कावेरी को देख अरमान उससे बात करने की कोशिश करेगा। उसके लिए कॉफी भी बनाएगा। अरमान, कावेरी से बताएगा कि उसने केस जीत लिया है। लेकिन कावेरी उसपर जरा भी ध्यान नहीं देगी। ऐसे में अरमान कहेगा कि पहले मेरी जीत पर आप बड़ी सी मुस्कान के साथ टॉफी देती थीं। वहीं कावेरी जवाब देगी कि हमारी मुस्कान पोते के कर्मों पर निर्भर है, इसलिए अब हमसे मुस्कुराया नहीं जाता। वहीं माधव भी अरमान को ताने देता है कि इस इंसान ने अपनी बसी-बसाई गृहस्थी उजाड़ दी। इसे सिर्फ तोड़ना आता है।

बेटी की खातिर जमीन-आसमान एक करेगी अभिरा

अभिरा अपनी बेटी मुक्ति के एडमिशन के लिए परेशान होती है। वो फैसला कर लेती है कि अब वो मुक्ति के ड्रीम स्कूल के लिए और भी मेहनत करेगी। अभिरा 24 घंटे गैराज खोलने का फैसला करती है। वहीं बाकी वर्कर भी अभिरा के फैसले में साथ देते हैं।

कावेरी को तोहफे में कार देंगे मनोज और मनीषा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि कावेरी को मनोज और मनीषा मिलकर कार तोहफे में देंगे। मनोज बताएगा कि उसे इस मुकाम पर आने में काफी वक्त लग गया, लेकिन वो इतना तो कर ही सकता है। लेकिन कावेरी मनोज को आशीर्वाद देने के बाद कावेरी उस कार को तान्या को दे देगी और कहेगी कि तुमने हमारे बेटे पर तब भरोसा किया, जब हमने ही आंखें मूंद ली थीं।

अरमान और अभिरा का सालों बाद होगा सामना

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा बिल्डर से भिड़ेगी और उसे धमकी देगी कि अगर तुम्हारे बॉस में दम है तो खुद आकर हमसे बात करे। इस प्रोजेक्ट के बॉस कोई और नहीं बल्कि मिस्टर मित्तल होते हैं, जो अरमान से इस बारे में बताते हैं। ऐसे में अरमान कहेगा कि अब इस औरत से मैं खुद निपटूंगा, मैं भी तो जानूं कि आखिर ये इतना नाराज क्यों है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अरमान और अभिरा की सालों बाद मुलाकात कैसी होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article