टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 4 October: संतान और अरमान के धर्म संकट में फंसेगी अभिरा, रुही बनेगी पोद्दार हाउस मलिका

YRKKH Spoiler 4 October: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा की अभिरा रुही को गाड़ी से टक्कर मार देगी। वहीं दूसरी तरफ अभिरा और अरमान की जिंदगी में भूचाल आने से पहले तूफान आएगा।

Image

YRKKH Spoiler 4 October

YRKKH Spoiler 4 October: स्टार प्लस स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी कहानी में लीप ओर बढ़ रहा है। शो के कलाकार अपनी कहानी से सभी का दिल जीत रहे हैं जिससे मेकर्स को टीआरपी में काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि सभी घरवाले विद्या का जन्मदिन धूम धाम से मानते हैं। इस जश्न में अभिरा और अरमान शामिल नहीं होते हैं लेकिन बहु होने के नाते अभिरा जन्मदिन की तैयारी खुद करती है। इस बात का पता विद्या को चल जाता है और वह अभिरा को जलील करती है, यह देख अरमान भी गुस्सा हो जाता है। आज के एपिसोड में क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अभिरा अरमान के पीछे जा रही होती है तभी वो रुही को अपनी गाड़ी से टक्कर मार देती है। सभी पोद्दार खानदान के लोग भागे-भागे बाहर आते हैं और अभिरा पर सारा इल्जाम का पर्चा फाड़ देते हैं। डॉक्टर रुही का चेक-अप कर बताती है कि वो प्रेग्नेंट यह सब सुन सभी खुशी से झूम उठते हैं।

वहीं दूसरी तरफ दादी सा प्रॉपर्टी का आधा हिस्सा आभीर और अरमान के नाम करने का फैसला करती है। यह जान संजय आग बबूला हो जाएगा और अभिरा-अरमान से बदला लेने का प्लान बनाएगा। संजय को पता चल जाएगा की अभिरा अक्षरा की बेटी है जिससे रुही की वो जानी दुश्मन बन जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है की रुही अपना बच्चा अभिरा को देगी लेकिन बदले में अरमान उसका पति बन जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article