टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 3 January: हिट एंड रन केस में विद्या को जेल पहुंचाएगी अभिरा, अपने दोनों पैर खो देगा अभीर

YRKKH Spoiler 3 January: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि हिट एंड रन केस में विद्या फंस जाएगी। वहीं दूसरी तरह एक्सीडेंट के कारण अभीर के पैर पैरालाइज्ड हो जाएंगे जिसके वजह से वो कभी चल नहीं पाएगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 3 January 2025

YRKKH Spoiler 3 January: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नए ट्विस्ट और टर्न्स दिखाकर मेकर्स टीआरपी बटरोने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मेकर्स की लगातार कोशिश के चलते शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। कल सीरियल में देखने को मिला था कि एक्सीडेंट के कारण लहूलुहान होकर अभीर कॉन्सर्ट में पहुंच जाता है। ऐसे में वो तुरंत बेहोश हो जाता है और अभिरा उसे अस्पताल ले जाती है। अभीर के कारण अरमान और अभिरा का मिलन भी अधूरा रह जाता है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभीर के ऑपरेशन से होती है, लगातार डॉक्टर मेहनत के उसे खतरे से बाहर लाने की कोशिश करते हैं। मीडिया में झूठी खबर फैलती है कि अभीर का एक्सीडेंट शराब पीकर बाइक चलाने की वजह से हुआ है। यह देख अभिरा अपना आपा खो देती है और अस्पताल में तोड़-फोड़ करने लगती है। अरमान अभिरा को संभालते हुए समझाता है कि सब ठीक हो जाएगा वो मीडिया की बातों को अपने दिमाग पर हावी होने ना दें। वहीं दूसरी तरफ विद्या सच बताने से मुकर जाती है उसे लगता है कि यह सब कर वो अभिरा और अरमान के बीच मुश्किलें खड़ी कर देगी।

कहानी में आगे अभीर खतरे के मुंह से बाहर आ जाता है लेकिन गोएनका परिवार को एक बुरी खबर मिलती है। डॉक्टर बताते हैं कि एक्सीडेंट में अभीर के पैरों में बहुत घाव थे जिसके कारण वो अब चल नहीं पाएंगे। अभीर पैरालाइज्ड हो जाएगा जिसे सुन रुही, मनीष और अभिरा टूट जाते हैं। अब अभीर चुप चुप रहने लगा है लेकिन अभिरा उसे हौसला देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article