YRKKH Spoiler 28 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों अरमान और अभिरा के दूजे के करीब आ रहे हैं। गीतांजली अरमान की एक्स पत्नी अभिरा को दर्द देना का कोई मौका नहीं छोड़ रही। धीरे धीरे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड कि कहानी चटपटी होती जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कि आज 28 सितंबर के एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कावेरी, मायरा और अभिरा से होगी जो मुकाबले में अपना नामकंन कर रही होंगी। इस दौरान रिज़ॉर्ट का पूर्व मैनेजर सुंदर वहाँ आ पहुंचेगा जो कावेरी और अभिरा को ताने मार रहा होगा। सुंदर का मुंह चुप करने के लिए अभिरा कहेगी कि वो ये मुकाबला जीतकर रहेगी और उसके नए रिज़ॉर्ट को गंदा भी कह देगी। पोद्दार हाउस में तान्या पतली होने के लिए जमकर मेहनत कर रही है लेकिन ये चीज मनीषा और काजल को पसंद नहीं आएग। तान्या काजल के हाथ का बनाया खाना खाने से मना कर देगी क्यूंकी उसको डाइटिंग करनी है वहीं गीतांजली अरमान के खिलाफ जाकर रिज़ॉर्ट में रहने की जिद्द कर रही है क्यूंकी उसे अभिरा को जलील करना है। इस दौरान मायरा को भूखार होगा तो अभिरा मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए मना कर देगी। अरमान मदद का हाथ बढ़ाते हुए मायरा का ख्याल रखने की जिम्मेदारी लेगा ताकि अभिरा मुकाबले के लिए जा पाए।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे अभिरा उस कमरें में जाएगी जहां लोगों ने भूत को देखने का दावा किया। कई मेहमान भूत के चलते रिज़ॉर्ट से चले जाएंगे। कमरें में गीतांजली मुंह धो रही होगी कि तभी नलके से खून वाला पानी आने लगता है। गीतांजली डर के चकते अरमान को कसके गले लगा लेती है। रिज़ॉर्ट में भूत कोई और नहीं बल्कि पुराना मैनेजर सुंदर है जो भेष बदलकर वहाँ रह रहा है। सुंदर कावेरी को झूठी कहानी सुनाएगा कि यहां भूत ही और प्रेत आत्माएं घूम रही है। दरअसल सुंदर अभिरा के रिज़ॉर्ट को बर्बाद करना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ अरमान और अभिरा को कोई कमरें में बंद कर देगा।
