टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 28 July: कावेरी संग रिश्ते नाते तोड़ेगी अभिरा, बेटी मायरा का दिल जीतने की करेगी कोशिश

YRKKH Spoiler 28 July: टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर चल रहा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि कावेरी पर अभिरा का गुस्सा बरसेगा क्यूँकि उसने मायरा का सच छुपाया था। दूसरी तरफ अभिरा अपनी बेटी मायरा का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रही है।

Image

Image Source: Jiohotstar

YRKKH Spoiler 28 July: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले पिछले 16 सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। अब तक इस सीरियल में 4 जनरेशन लीप आ चुके हैं जिसने हर बार दर्शकों का दिल जीता। मेकर्स भी हर दिन एक नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर हाजिर हो जाते हैं ताकि इसे जनता का ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके। जैसा कि अपको मालूम है टीआरपी लिस्ट में ये सीरियल पहले स्थान पर विराजमान है। तो चलिए जानते हैं आज 28 जुलाई के एपिसोड में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में क्या होगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत गोएनका हाउस से होगी जहां अभिरा मायरा को परिवार से मिलवाती है। विद्या, अभीर, चारु और सभी घरवाले मायरा पर खूब प्यार लुटाते हैं। मायरा सभी के गले लगती है लेकिन दादी सा को देखते ही दूर हो जाती है। अभीर मायरा के लिए गाना भी गाएगा। दूसरी तरफ गीतांजली मायरा की मन पसंद खिचड़ी बनाकर पैक कर रही होगी। दादू उसे समझाएंगे कि मायरा अपनी मां के साथ है जो एक तरीके से सही। गीतांजली का मायरा के बिना रो रो कर बुरा हाल है। उसे लग रहा है कि मायरा को दूर ले जाकर अभिरा ने उसके साथ नाइंसाफी की है। अरमान भी मायरा की याद में डूबकर खुद से कहता है कि वो अब कभी भी अभिरा और उसकी बेटी के बीच नहीं आएगा। उसने मायरा को अभिरा से दूर रखकर सबसे बड़ी गलती की है। इसी के साथ काजल अब भी चारु की मौत से सदमे में है। काजल फैसला लेती है कि चारु का प्यार अब वो पुकी को देगी ये सुन कृष अपनी मां से बतमीजी करता है। तान्या उसे ऐसा करने से मना करेगी तो कृष उसपर भी भड़क जाएगा ये कहकर कि वो एक सपोटिव पार्टनर नहीं है जिसके साथ दुख शेयर कर सके।

राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे अभिरा अंशुमन का धन्यवाद करेगी कि क्यूँकि उसने मायरा का सच बाहर आने दिया। पुकी के मिलने से अभिरा खुश तो है लेकिन उसका मन अब भी उदास है। सभी मायरा के लिए अलग अलग पकवान लेकर हाजिर हो जाएंगे लेकिन उसे गीतांजली के हाथ की बनी खिचड़ी याद आएगी। तभी कावेरी अभिरा के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगेगी। गुस्से में चूर अभिरा कावेरी से कहेगी कि उसके लिए हमेशा से अरमान पसंदीदा पोता था जिसकी गलतियों पर पर्दा डाला गया। सिर्फ यही नहीं अभिरा कावेरी को अपनी मां मानने से मना कर देगी। ऐसे में कावेरी घर छोड़कर चली जाएगी। रात को मायरा अभिरा से पूछेगी कि आखिर वो अरमान अलग क्यूँ हुए। कारण बताते हुए अभिरा कहेगी कि अरमान को लगता था कि पुकी उसकी मां नहीं बल्कि पिता के साथ खुश रहेगी। ये सुनकर मायरा कहेगी कि मैं पापा के साथ खुश और आपके साथ दुखी हूं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article