टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 27 March: रूप बदलकर मां-बाप का फर्ज निभाएंगे अरमान-अभिरा, कावेरी के सामने भंडा फोड़ेगा संजय

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 27 March 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा बंजारा बनकर पूजा में शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर फूफा सा को पता चल जाएगा कि रूही अभिरा-अरमान की सरोगेट है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा महाधमाका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 27 March 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिन्होंने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया था कि अभीर चारू के साथ ट्रिप पर जाने का फैसला करता है, लेकिन कियारा को लगता है कि अभीर ये सब उसके लिए कर रहा है। वहीं दूसरी ओर संजय को रूही और अभिरा पर शक होता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

बंजारा बन पूजा में शामिल होंगे अरमान और अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि रूही और रोहित की पूजा मंदिर में शुरू होने वाली होगी। लेकिन रोहित जैसे-तैसे करके पूजा को टालने की कोशिश करेगा। वहीं दूसरी ओर अरमान और अभिरा बंजारा बनकर पूजा में पहुंच जाएंगे। हालांकि उन्हें पूजा के बीच देख संजय को शक होगा। रूही चालाकी से कलावा अभिरा को दे देगी, यहां तक कि सारी रस्में भी अरमान और अभिरा ही अदा करेंगे।

कियारा के सामने फूटेगा अभीर और चारू का भंडा

चारू से पहले कियारा होटल रूम में पहुंच जाएगी। वहीं अभीर वहां पहुंचकर उसे चारू समझकर आई लव यू कहेगा। इस बात से कियारा की खुशी इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी कि वो अभीर को गले लगा लेगी। लेकिन तभी चारू भी उस कमरे में पहुंच जाएगी। गेट खोलते ही उसे सामने कियारा और अभीर नजर आएंगे। वहीं सामने चारू को देख कियारा हैरान हो जाएगी।

संजय के सामने फूटेगा अरमान और अभिरा का भांडा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा, रूही और रोहित से बात कर ही रहे होंगे कि तभी वहां पर संजय आ जाएगा। वो चारों को साथ में देख लेगा। यहां तक कि संजय के हाथ में वो फाइल भी लग जाएगी, जिसमें सरोगेसी का कॉन्ट्रैक्ट होगा। संजय तय करेगा कि वो रूही, अरमान और अभिरा का सच मासा के साथ-साथ बाकियों को भी बताकर रहेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article