टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 26 August: अभिरा को सलाखों के पीछे फेंकेंगे तान्या-कृष, अरमान पर हक जताएगी गीतांजली

YRKKH Spoiler 26 August: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज तान्या अभिरा को अंशुमन का कातिल मान उसे जेल भेज देगी। दूसरी तरफ अरमान पर हक जताते हुए गीतांजली पोद्दार हाउस में एंट्री लेगी। यहाँ पढिए आज 26 अगस्त के एपिसोड का स्पॉइलर।

Image

Image Source: Jio Hotstar

YRKKH Spoiler 26 August: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। अंशुमन की मौत हो चुकी है जिसका सारा इल्जाम अभिरा पर डाल दिया जाएगा। अरमान अब खुद को गीतांजली और अभिरा के बीच पाएगा। इन्ही सब ट्विस्ट और टर्न्स दिखाकर मेकर्स दर्शकोंका दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आज के एपिसोड में क्या हंगामा होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा अपने फ्रेंड अंकल यानि अंशुमन को ढूंढ रही होगी लेकीन अभिरा गुमसुम खड़ी रहेगी। मायरा अंशुमन को मिस करेगी लेकीन अरमान उसे बड़े ही प्यार से समझाएगा। दुख की खड़ी में मायरा अपनी माँ अभिरा को गले लगाकर उसे दिलासा देगी। तान्या अंशुमन के पास जाने की जिद्द करेगी तो कावेरी को सदमा लगा है। अंशुमन के अंतिम संस्कार के समय अंशुमन की तस्वीर गिरने वाली होगी की अरमान उसे पकड़ लेगा। तान्या अंशुमन की मौत का गुनेगहार अभिरा को बताते हुए कहती है कि पहले मेरे भैया को शादी का झांसा देकर लटकाए रखा। जब तुमने हाँ कि तो मेरे भैया पुकी को ढूँढने निकल गए लेकीन तुमने उन्हे इतना हर्ट किया की वो दुनिया छोड़कर चले गए। जैसे ही अरमान को पता चलेगा की अभिरा और अंशुमन ने शादी नहीं की थी उसके हाथ से फ्रेम टूट जाएगा। तभी पोद्दार हाउस में पुलिस की एंट्री होगी जो अंशुमन के मर्डर केस में अभिरा को अरेस्ट कर ले जाएंगे। कंप्लेट किसी और ने नहीं बल्कि तान्या और कृष ने अभिरा के खिलाफ की है क्यूंकी अंशुमन के ब्लड में टाक्सिक पदार्थ मिले हैं जो कॉफी में पाए गए।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा यही खत्म नहीं होगा कृष झूठा इल्जाम लगाएगा कि अभिरा ने पैसों के चलते अंशुमन की कॉफी में जहर मिलाया था। कृष क्यूंकी पोद्दार लॉ फर्म का मालिक है जिसके चलते वो मनोज और संजय को अभिरा का केस लड़ने से मना कर देगा। अरमान अभिरा का केस लड़ने का फैसला लेगा कि तभी नई नवेली दुल्हन बन गीतांजली पोद्दार हाउस में एंट्री लेगी। झटका तो सभी को तब लगेगा जब गीतांजली बताएगी कि अरमान ने उससे शादी कर ली है। गीतांजली मायरा के करीब जाने की कोशिश करेगी तो अरमान उसका हाथ पकड़कर उसे रोक देगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article