टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 25 March: अभिरा के कारण सच छुपाने पर मजबूर होगा अरमान, रुही खेलेगी ये बड़ा दांव

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 March: रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज पूरे परिवार के आगे रुही की प्रेग्नेंसी का सच सामने आ जाएगा। वहीं चारु अपनी बहन को गुमराह कर अभीर संग रोमांस करेगी। यहां पढ़िए आज 25 मार्च के एपिसोड का स्पॉइलर।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 March 2025

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 25 March: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत संजय से होगी जो बेहोश पड़ी रुही से मिलने के लिए अरमान और अभिरा को रोकता हुआ नजर आएगा। अभिरा फूफा सा की बोलती बंद करते हुए कहेगी कि उसने बतमीजी में पीएचडी की हुई है। जैसे ही संजय उनसे पूछता है कि वो किस हक से रुही से मिलने आए तो बीच में आकार मनीष बहन का रिश्ता बताता है। वहीं दूसरी तरफ कियारा की मुलाकात बीच रास्ते में चारु से होगी जिसे देख अभीर गाड़ी के पीछे छुप जाएगा। इस दौरान कियारा को पता चलता है कि रुही अस्पताल में है वो चारु को लेकर वहां से चली जाएगी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि डॉक्टर्स विद्या और पूरे परिवार वालों को बताते हैं कि रुही प्रेग्नेंट है। जहां सभी खुशी से फूले नहीं समा रहे होते वहीं अरमान और अभिरा का सपना पूरा होने वाला है। परिवार वाले अरमान और अभिरा को ताई-ताऊ बताते हैं जिसे सुन दोनों को बहुत दुख होगा। अरमान को बुरा लग रहा है की वो किसी को ये नहीं बता पा रहा कि ये संतान उसकी है। इस बीच स्वर्णा रुही को हिदायत देती है कि वो वापिस से अभिरा दिल नया दुखाए।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यहीं खत्म नहीं होगा जहां एक तरफ अरमान और रोहित घरवालों को सच बताने की जिद्द करेंगे। तो वहीं रुही-अभिरा चाहती है कि सच पता लगने के बाद तमाशा होगा जिससे बच्चे की हेल्थ पर असर पड़ेगा। रुही सलाह देगी डिलवरी के बाद हम घरवालों को सच बताएंगे। हालांकि अरमान ऐसा करने से मना करेगा लेकिन अभिरा जबरदस्ती करेगी। ऐसे में दोनों कपल इस फैसले पर राजी हो जाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article