YRKKH Spoiler 24 September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अभिरा से होगी जो कि रिज़ॉर्ट की मालकिन है, ऐसे में वो अरमान और गीतांजली का गेस्ट के तौर पर स्वागत करेगी। अभिरा गीतांजली से उसका सरनेम पूछेगी कि तो वो खुद को पोद्दार कहकर बुलाएगी। कावेरी विद्या को बताएगी कि अभिरा के रिज़ॉर्ट में हनीमून मनाने गीतांजली और अरमान आ पहुंचे हैं। ये सुन मनीषा कहेगी कि अरमान ने जबरदस्ती गीतांजली से शादी की थी और अब वो इस रिश्ते में फंस गया है। मनीषा ये तक कह देगी कि अरमान को पाने के लिए विद्या गीतांजली का सहारा ले रही है। दोनों देवरानी जेठानी के बीच माँ की जिम्मेदारियों को लेकर तू तू मैं-मैं। हालांकि मन ही मन विद्या चाहती है कि अरमान और गीतांजली एक दूजे के करीब आकार अपनी शादीशुदा जिंदगी सवांरे।
समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में गीतांजली और अरमान के हनीमून के बारें में सोचकर अभिरा का दिल टूट रहा है जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ रही है। इस दौरान कावेरी आकार उसको संभालेगी लेकिन अभिरा चाहती है कि मायरा की खातिर उसे गीतांजली और अरमान को झेलना होग। विद्या गीतांजली को कॉल कर उसे वापिस आने को कहेगी क्यूंकी वो खुद अपनी शादीशुदा जिंदगी को वहाँ रहकर बिगाड़ लेगी। गीतांजली का मानना है कि रिज़ॉर्ट में रहकर वो साबित करना चाहती है कि वो अभिरा से डरती नहीं। रिज़ॉर्ट में मायरा वीडियो देख चोटी बनाना सिख रही होगी ताकि अभिरा के बाल बना सके। ये देख गीतांजली मायरा से कहेगी कि उसे अभिरा की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है कि तभी वहाँ कावेरी आ पहुंचेगी।
एपिसोड में तमाशा शुरू होगा जब कावेरी गीतांजली पर आग के गोली की तरह फूटेगी। कावेरी गीतांजली को अक्कल देते हुए कहेगी कि वो मायरा और अभिरा से दूर रहे और खबरदार उनके रिश्ते को खराब करने की कोशिश की। कावेरी ये तक कह देगी कि गीतांजली का मायरा पर कोई हक नहीं है और जिंदगी पर अभिरा के पीछे घूमना बंद कर दो। कावेरी धमकी देगी कि जिस पोद्दार खानदान की वो बहू है उसके सभी फैसले वो लेती है, अगर उसने कुछ उल्टा सीधा करने की कोशिश की तो वो उसे बाहर निकाल देगी। नवरात्रि की पूजा में पंडित जी जोड़ियों को पूजा करने को कहेंगे कि तभी अभिरा जोत को देख घबरा जाएगी और अरमान उसे पकड़ लेगा। मायरा संग अरमान और अभिरा माता-रानी की आरती करेंगे। ये देख गीतांजली की रंगों में दौड़ रहा खून जलने लगेगा।
