टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 22 October: कोख में अभिरा के बच्चे को मार डालेगी रुही, अरमान से छीनेगी पिता का हक

YRKKH Spoiler 22 October: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था कि अभिरा बच्चे के कारण व्रत नहीं रख पाती और करवाचौथ वाले दिन खाना कहा लेती है। रुही अभिरा की खाना खाते हुए वीडियो अरमान के आगे दिखाती है जिससे वह गुस्से में आग बबूला हो जाता है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 October 2024

YRKKH Spoiler 22 October: रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज 22 अक्टूबर एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरमान अभिरा पर बात छुपाने को लेकर खूब चिल्लाता है। गुस्से में अरमान मिर्ची वाला सिरप पी लेता है लेकिन वो बार-बार अभिरा को सच बताने कि जिद्द करता है। इस बीच विद्या वहाँ पहुंच जाती है और अभिरा को किसी कि सगी ना होने का ताना देती है। विद्या गुस्से में कहती है कि एक दिन तुम भी अरमान को छोड़कर चली जाओगी तुम अपनी माँ अभिरा जैसी हो जिसने अपनी बहन की जिंदगी छीन ली। अपनी सास को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहती है कि कम से कम अपने अरमान को बेटा तो माना, तब आप कहां थी जब अरमान आपके पैरों में गिर गिड़गिड़ा रहा था।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान गुस्से में अपने आप को गाड़ी में बंद कर सो जाता है और अभिरा को नजरअंदाज करने लगता है। अभिरा दादी सा को बताती है की वो माँ बनने वाली है लेकिन प्रेग्नेंसी में काफी मुश्किलें हैं। ऐसे में दादी सा कहती है कि मजबूत रहना है और भगवान पर भरोसा रखते रहना है बाकी यह सब परेशानी मिट जाएगी।

बात दें आगे सीरियल में अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच पोद्दार खानदान के आगे आ जाएगा खुद विद्या अपनी बहु से माफी मांगेगी। ऐसे में सभी का ध्यान अभिरा की ओर देख रुही जलने लगती है और अभिरा का बच्चा गिरा देगी। फिर एक बार अरमान और अभिरा की जिंदगी से संतान का साया उठ जाएगा। रुही के यह चाल अभिरा और अरमान की जिंदगी को हिलाकर रख देगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article