टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 21 May: अरमान-अभिरा की खूबियों का मिश्रण होगी बेटी मायरा, गीतांजली निभाएगी सभी मां वाले फर्ज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 21 May : टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अरमान और अभिरा की बेटी मायरा का जन्मदिन मनाएगा जाएगा। अपनी बेटी के प्यार में चूर अरमान दुकानदार की धुलाई तक कर देगा। दूसरी तरफ अभिरा अकेले ही पुकी का जन्मदिन मनाएगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 21 May

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 21 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी लीप के बाद मजेदार हो गई है। 7 साल बाद एक दूजे से जुदा होकर अरमान और अभिरा अलग-अलग जिंदगियाँ बीता रहे हैं। कल के एपिसोड में विद्या अरमान के लिए कावेरी से छुपकर पूजा करेगी। वहीं हादसे के बाद अभिरा की नींदे उड़ गई और आधी रात को पुकी के जन्मदिन के लिए केक बनाकर खूब रोती दिखी। आज 21 मई के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में।

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा से होगी जो अरमान अभिरा की बेटी है। छोटी सी उम्र में मायरा का दिमाग बिजनेस के लिए काफी तेज। अपने जन्मदिन की बर्थडे पार्टी के लिए मायरा लोगों को उधार में छतरी देगी और खूब पैसे कमाती है। इस दौरान गीतांजली मायरा को जुगाड़ से पैसे कमाने के लिए मना करेगी। दोनों के बीच एक माँ-बेटी जैसा बॉन्ड देखने को मिलेगा। दूसरी तरफ अरमान रेडियो जॉकी बन गया है लाइव शो के बीच सो रहा होगा। इस दौरान बार-बार अरमान मायरा को लेकर नींद में बोलेगा जिसे देख मालिक उसके मुंह पर पानी दे मारेगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे पैसे पूरे ना होने के चलते दुकानदार अरमान को टेडी बियर देने के लिए मना कर देगा और उसकी बेटी को लेकर भी अपशब्द कहेगा। ऐसे में अरमान मायरा के चलते दुकानदार को खूब पिटेगा। घर पर आकार जैसे ही मायरा अरमान की चोट देखेगी वो उस पर महरम लगाएगी। अरमान और मायरा की जान एक दूसरे में बसती है। दोनों एक दूजे के साथ जमकर मस्ती करेंगे। अभिरा भी घर में सजावट कर पुकी का जन्मदिन मनाएगी जिसमें कावेरी और विद्या भी उसका साथ देंगी। मायरा के जन्मदिन के लिए अरमान केक भूल जाएगा लेकिन गीतांजली अपना दिमाग चलाकर ब्रेड से केक बनाएगी। एक तरफ अभिरा तो दूसरी तरफ मायरा केक काटने से पहले विश मांगेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article