टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 21 April: अरमान की अच्छाई पर मर मिटेगी रुही, अभिरा का पत्ता काट फिर बनेगी मिसेज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 21 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अरमान रुही का स्टैंड लेगा जिसे देख वो उसपर पिघल जाएगी। दूसरी तरफ सीता नवमी की पूजा में कियारा और अभीर एक दूजे के करीब आएंगे जिसे देख चारु जल-भून जाएगी।

Image

yeh rishta kya kehlata hai spoiler 21 april.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 21 April: टीवी दुनिया का नंबर 1. सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो चौथे नंबर पर आ लुढ़का क्यूंकी दर्शकों को फिर एक बार लव ट्राएंगल नहीं देखना है। जी हाँ, एक बार फिर कहानी में अभिरा, अरमान और रुही का लव ट्राएंगल शुरू होने वाला है जिसकी शुरुआत हो गई है। कल के एपिसोड में रुही अरमान के अंदर अपना लाइफ पार्टनर देखने के लिए लगी लेकीन वो मन ही मन कन्फ्यूज है। दूसरी तरफ अभिरा कियारा और अभीर को पास लाने के लिए अपनी और अरमान की लव स्टोरी सुनाती है। यहां पढें आज 21 अप्रैल का धांसू स्पॉइलर।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत गोएनका हाउस से होगी जहां मनोज और मनीषा कियारा को देख काफी खुश होते हैं कि उनकी बेटी जिम्मेदार हो गई है। अभीर और कियारा के बीच मीठी-खट्टी नोंक-झोंक देख चारु जल जाएगी। फंक्शन के बीच अरमान अभिरा को ढूंढ रहा होता है लेकीन जैसे ही उसे पता चलेगा कि रुही साथ में नहीं आई तो वो पोद्दार हाउस वापिस चला जाएगा। रुही रोहित की तस्वीर देख रो रही होगी लेकीन वहां पहुंचकर अरमान उसका हमेशा साथ देने का वादा करेगा। वहीं अभिरा को काफी बेचैनी हो रही होगी कि कुछ आगे बुरा होने वाला है।

राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा यहीं खत्म नहीं होगा सुहागन के फंक्शन में विधवा रुही को देख औरतें बातें करेंगी लेकीन अरमान सभी का मुंह चुप करा देगा। क्यूंकी अरमान ने रुही का साथ दिया जिसे देख वो उस पर फिदा हो जाएगी। व्रत खोलने से पहले सभी परिवार गेम खेलेंगे। पहला खेल होगा जिसमें सभी पत्नियों को अपने आँखों पर पट्टी बांधकर पति के सिर पर पगड़ी बांधनी होगी। दूसरा खेल होगा की सभी पति अपने पत्नियों के आउट्फिट से मैचिंग चूड़ियाँ उन्हे पहनाएंगे लेकीन बिना देखे। जहां एक तरफ सभी लोग हार जाएंगे लेकीन अभिरा और अरमान अपने सच्चे प्यार का सबूत देते हुए जीत जाएंगे। दोनों का बॉन्ड देख रुही को चिढ़ जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article